शनिवार, 30 सितंबर 2023

श्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया



 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

जैन कीर्तन मंडली ने भजनों से किया मंत्रमुग्ध

जैन समाज के लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगकर अपने गिले-शिकवे दूर किए

गाजियाबादःश्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में क्षमावाणी पर्व के उपलक्ष्य में दिल्ली की प्रसिद्ध जैन कीर्तन मंडली ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैन समाज के लोगों ने अपने समस्त गिले शिकवे भुलाये और आपस में प्रेम भाव से रहने का संदेश दिया। चंद्रप्रभ महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे क्षमा मांगकर अपने गिले शिकवे दूर किए। मंदिर के मंत्री  हरीश जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन व कोषाध्यक्ष  प्रद्युम्न जैन ने कहा कि पर्युषण पर्व में दस दिन निरन्तर धर्म की आराधना करते हुए मन में जो निर्मलता व पवित्रता उत्पन्न होती है, उसी का वाणी में प्रकट होना ही क्षमावाणी है। इस दिन छोटे हो या बड़े सभी एक-दूसरे से हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं तथा कहते हैं कि मैंने मन, वचन, काया से, जाने-अनजाने में अगर आपका दिल दुखाया हो तो मैं हाथ जोड़कर आपसे क्षमा मांगता-मांगती हूं। भगवान महावीर स्वामी और हमारे अन्य संत.महात्मा भी प्रेम और क्षमा भाव की शिक्षा देते हैं। अतः यही सत्य है कि हर मनुष्य के अंदर क्षमा भाव का होना बहुत जरूरी है। दमन जैन, शांतिसागर जैन, संजीव जैन, अनिल जैन, नीरज कुमार जैन, चंद्र प्रभ महिला समिति संजय नगर की प्रगति जैन, राखी जैन, इंदु जैन, पूनम जैन, रचना जैन, सोनिया जैन, अर्शी जैन, रश्मि जैन, मीनू जैन, साधना जैन आदि भी मौजूद रहे।

शुक्रवार, 29 सितंबर 2023

अजय जैन पुन: चुने गए पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष, संजीव वर्मा बने महामंत्री

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

आशित त्यागी उपाध्यक्ष, सचिव तौषीक कर्दम व कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक चुने गए

गाजियाबाद। गाजियाबाद पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक कविनगर स्थित एसएसडी जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। जिसमें भारी संख्या में पत्रकारबन्धु शामिल हुए। इस बैठक में पत्रकारों के उत्थान उनकी समस्याएं और निदान के लिए विचार-विमर्श हुआ। जिसमें योगेश कौशिक, किशन स्वरूप, अशोक शर्मा, तौषीक कर्दम, अजय रावत, आशित त्यागी, संजीव शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार रखे। जिसका अध्यक्ष अजय जैन ने सभी की बातें सुनकर कुछ मुद्दों पर आम सहमति के लिए प्रस्ताव रखा जिसे सभी ने स्वीकृत किया। इसके उपरांत अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि समिति का बहुत दिनों से चुनाव नहीं हुआ था। इसलिए इस संस्था को तत्काल प्रभाव से भंग करके नए पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया जाए। अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि जो भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष के लिए अपना नाम स्वयं बताएं या कोई प्रस्ताव रखना चाहे तो रख सकता है। वरिष्ठ पत्रकार रेखा अग्रवाल, आशित त्यागी समेत अनेक पत्रकारों ने अध्यक्ष पद के लिए अजय जैन के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका सभी ने सहमति प्रदान करते हुए एकमत से अजय जैन को पुन: अध्यक्ष चुन लिया। उसके उपरांत उपाध्यक्ष पद हेतु अजय जैन ने आशित त्यागी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। योगेश कौशिक ने महामंत्री पद हेतु संजीव वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका किशन स्वरूप, रिंकू नारायण, मनीष गुप्ता, अजय रावत, तौषीक कर्दम समेत सभी ने समर्थन किया।सचिव पद हेतु अजय जैन ने तौषीक कर्दम के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया। कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश कौशिक के नाम का आशित त्यागी ने प्रस्ताव रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अजय जैन ने कहा कि जो भी पदाधिकारी चुने गए हैं। वो सभी पत्रकारों के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी यह समझें कि जो पदाधिकारी चुने गए हैं वो सब आपके साथ हैं और आप सभी अपने आप को पदाधिकारी ही समझें आपका सम्मान एसोसिएशन का सम्मान है। 

सभी ने चुने गए सभी पदाधिकारयिों का पटका पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अजय जैन, आशित त्यागी, तौषीक कर्दम, संजीव वर्मा, अशोक शर्मा, आशुतोष गुप्ता, योगेश कौशिक, पंकज प्रधान, अशोक शर्मा, मनी कान्त शर्मा, रिंकू नारायण, अजय सिंह रावत, नरेश वर्मा, दिनेश गौड़, किशन स्वरूप, विरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, मुकेश गुप्ता, विशाल रावत, रेखा अग्रवाल, नरेश वर्मा, ललित चौधरी, अपूर्वा चौधरी, चेतन कुमार, सोएब सलमानी, सुनील पंवार, सुनील शर्मा, सी.पी. सिंह, पप्पन ठाकुर, राकेश कुमार जयंत, विकास कुमार राशिद,शैलेंद्र शर्मा, प्रदीप चौहान सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

डेल्टा वारियर्स ने हिंडन लॉयंस को 4 विकेट से मात दी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःदीवान क्रिकेट ग्राउंड पर डेल्टा वारियर्स व हिंडन लॉयंस के बीच टी 20 मैच खेला गया। मैच में डेल्टा वारियर्स 4 विकेट से विजयी रहा। टीम को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। हिंडन लॉयंस ने नसीम अहमद की 47 रन व मौहम्मद आमिर सुहैल की 40 रन की पारी की मदद से हिंडन लॉयंस 19.5 ओवर में 151 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। कप्तान अमित शर्मा ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। पंकज त्यागी व अरूण त्यागी को 2-2 विकेट मिले। डेल्टा वारियर्स ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। नवीन चडढा नेे 52 रन, पंकज त्यागी ने 28 रन व टीटू त्यागी ने  25 रन का योगदान दिया। मोहित व इरफान अंसारी ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित शर्मा को दिया गया।

रोजबेल पब्लिक स्कूल ने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के बच्चों को उनके जीवन पर आधारित फिल्म दिखाई । उनकी शहादत को नमन किया गया। स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह व प्रधानाचार्य धर्मजीत कौर ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह जैसे देशभक्तों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उनके सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा।

कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने लोहा मंडी का निरक्षण किया


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। कैबिनेट मंत्री  नरेंद्र कुमार कश्यप ने गुरुवार शाम  लोहा मंडी का निरक्षण किया और लोहा विक्रेता मंडल के व्यापारियों से मुलाकात की और वहां की समस्याओं के बारे में जाना लोहा मंडी स्थित सुबोध गुप्ता जी के प्रतिष्ठान पर जाकर सभी व्यापारियों से वहां की समस्याओं के बारे में जाना और तत्काल वहां की रोड संबंधित समस्या को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण असीम जी से फोन पर वार्ता की और अधिकारियों को तुरंत लोहा मंडी की सड़के बनाने के लिए आदेश दिया जैसा कि लोहा व्यापारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बताया तो मंत्री जी ने डीएम से भी वार्ता करके वहां की समस्याओं के बारे में अवगत कराया और वहां की संबंधित समस्या तुरंत निस्तारण के लिए भी आदेशित किया। क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी डीसीपी कवि नगर को भी आदेशित किया की लोहा मंडी पश्चिम क्षेत्र का सबसे बड़ा हब है जहां दूर-दूर से व्यापारी लोहे की खरीद फरोख्त करने आता है उसको देखते हुए भी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को लेकर भी आदेशित किया इस मौके पर व्यापारियों में प्रमोद गुप्ता सुरेश गुप्ता अशोक गुप्ता संजय गोयल विकास सिंह सतपाल जैन विजय कुमार पंकज गर्ग राजेश बंसल मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जायसवाल आदि प्रमुख व्यापारीगण उपस्थित रहे।

किराना मंडी में गणेश महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न








                   मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। किराना कमेटी की ओर से रामनगर किराना मण्डी में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर के कई गणमान्य लोगों ने उपस्थित रह कर भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कमेटी के अध्यक्ष संजय गर्ग एवं मंत्री अशोक शर्मा ने अतिथियों को पटका पहना कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नरेन्द्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, व्यापारी नेता गोपीचंद, अशोक चावला, राकेश स्वामी, संदीप बंसल एवं दुधेश्वरनाथ मंदिर की श्रृंगार समिति के अध्यक्ष विजय कुमार मित्तल , सौरभ जायसवाल आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समिति की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय  गर्ग, अशोक शर्मा, अंकित गर्ग, अनूप गर्ग, सुशील चौहान, अर्पित गर्ग,अंकुर जैन, नरेश गर्ग, राकेश, दीपक गर्ग, अजय शर्मा, विकास सिंघल, अर्पित गुप्ता, विपिन गोयल, सोनू जैन , मोहित गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान आयोजित भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अधिकारियों पर राजनीति के तहत बनाया जा रहा अनावश्यक दबाव : रंजीता धामा

                         


 
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रंजीता धामा ने बुधवार को अपने नगर पालिका कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सत्ताधारी दल के नेताओं पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राजनेतिक द्वेष के चलते सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारियों और निकाय कार्यालय से जुड़े अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर गलत कार्य करने के लिए मजूबर कर रहे है। बता दें कि रंजीता धामा के एक पारिवारिक सदस्य पर लोनी नगर पालिका में तैनात जेई द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसपर अपना पक्ष रखने के लिए रंजीता धामा ने बुधवार को अपने नगर पालिका कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया और पत्रकारों को जानकारी साझा करते हुए बताया कि यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा नगर पालिका के अधिकारियों को मुकदमे का डर दिखाकर उनसे झूठी शिकायत पुलिस को दिलाई गई है। राजनेतिक द्वेष के चलते वे हमसे ईर्ष्या का भाव रखते है और निकाय चुनाव में हुई हार को वे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे जिसके चलते वे आए दिन कोई ना कोई षडयंत्र रचकर अधिकारियों को गुमराह कर इस तरह के द्वेषपूर्ण कार्य करते है। रंजीता धामा ने यह भी कहा कि मैं पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और जल्दबाजी में बिना जांच पड़ताल के इस तरह की कार्यवाही ना करने की अपील करती हूँ।



गुरुवार, 28 सितंबर 2023

सपा विधान सभा अध्यक्ष अवतार सिंह काले की अध्यक्षता में महान क्रान्तिकारी, सरदार भगत सिंह “जन्म दिवस समारोह” का आयोजन किया


 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद।  ज्ञान पीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क जी0टी0 साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी साहिबाबाद विधान सभा अध्यक्ष अवतार सिंह काले की अध्यक्षता में महान क्रान्तिकारी, युगदृष्टा, प्रेरणा पुरुष सरदार भगत सिंह “जन्म दिवस समारोह” का आयोजन किया गया, मुख्य वक्ता समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव संस्थापक/अध्यक्ष लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट रहे, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने, संचालन हरिशंकर यादव ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य यशवर्धनाचार्य पीठाधीश्वर श्री बाला जी मंदिर हापुड़ शामिल रहे, सैकड़ों शामिल श्रमिकों, साथियों ने सरदार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया, तथा शहीदे आजम भगत सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा ले, बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

     समाजवादी विचारक राम दुलार यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह में अन्याय, अत्याचार, शोषण और पाखंड के विरुद्ध लड़ने के जन्मजात गुण विद्यमान थे, विद्यार्थी जीवन में ही वह जान गए थे, ब्रिटिश सरकार भारत के संसाधनों को लूट कर हमारे देश को कंगाल कर रही है, जब तक देश गुलामी से मुक्त नहीं होगा, यहाँ की जनता किसान, मजदूर बेहाल, बदहाल जीवन जीने के लिए विवश रहेगा। उन्होने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी के विरुद्ध लड़ना हमारी पहली लड़ाई है, परंतु अंतिम लड़ाई शोषण, अन्याय के विरुद्ध है, उनका मानना था कि क्रांति का अर्थ खून बहाना नहीं, न प्रति हिंसा करना है, बल्कि सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक परिवर्तन करने की तीव्र इच्छा व्यवस्था परिवर्तन हमारा लक्ष्य है, लेकिन आज हम भगत सिंह जी के सपनों का भारत नहीं बना पाये, तथा उनका कहना था कि “मेरे खून का एक-एक कतरा इन्कलाब लाएगा”, आज गरीब, मजदूर, किसान, दलित, शोषित, पीड़ित और महिलाएं वर्तमान सरकार के एजेंडे से बाहर है, घटती आमदनी, बढ़ती मंहगाई ने जन-जन का जीवन संकटमय बना दिया है, आमदनी बिना अर्थ व्यवस्था, पानी बगैर नदी बेमानी है, जिसकी जेब और पेट बेरोजगारी के कारण खाली है, उन पर अप्रत्यक्ष कर जिनकी जेब भरी है उन्हे कर में राहत दी जा रही है, जिनकी तिजोरियाँ भरी है, उन्हे ही फायदा पहुंचाया जा रहा है, वह देश का धन विदेशों में ले जा रहे है, यह जनता के साथ धोखा और सरकार की अकर्मण्यता को दर्शाता है, भगत सिंह का तो यह लोग नाम लेते है लेकिन उनके विचार पर एक कदम नहीं चलते, हमे शहीदे आजम भगत सिंह की निर्भीकता, देश प्रेम, मजदूर, किसान, नवजवान, महिलाओं को समान अधिकार मिले, संघर्ष को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी देश, समाज और व्यक्ति मजबूत होगा| आज वर्तमान सरकार द्वारा लाया गया महिला आरक्षण वंदन विधेयक का पता नहीं महिलाओं को लाभ मिलेगा की यह भी झांसा ही है।

 सरदार अवतार सिंह काले ने सभी कार्यक्रम में आए भाइयों, बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, राम दुलार यादव, आचार्य पीठाधीश्वर हापुड़,  सरदार अवतार सिंह काले, सरदार सुरेन्द्र सिंह, परविंदर सिंह, सतनाम सिंह, गुरुवचन सिंह,  प्रेम चंद पटेल, सुरेश कुमार भारद्वाज, हरिकृष्ण, नवीन कुमार, रेशमा, शीतल, शिवा, राधेश्याम, राजू, सत्य प्रकाश, नरेश भगत, सुभाष यादव, अखिलेश कुमार शुक्ल, अमर बहादुर, हाजी मोहम्मद सलाम, अजयवीर आदि।

                                                                                                                                

                                                                                                                            


                                                                                                                       

                                                                                                                     

क्रिकेटर सुमित प्रताप सिंह बने निषाद पार्टी युवा मोर्चा के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गाजियाबाद निवासी क्रिकेटर गुर्जर सुमित प्रताप सिंह को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने युवा मोर्चा गाजियाबाद जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की संस्तुति पर किया गया है। पार्टी ने सुमित प्रताप सिंह पर विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अपने नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी का विस्तार कर मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने सुभाष कश्यप जिलाध्यक्ष पार्टी, संजीव कुमार गुर्जर जिलाध्यक्ष संगठन, मंजू कश्यप जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजकुमार कश्यप जिलाध्यक्ष आई टी सेल, बासुदेव कश्यप जिलाध्यक्ष द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी और राजकुमार निषाद जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि सुमित प्रताप सिंह पिछले काफी समय से पार्टी हित में कार्यशील हैं और बेहतर कार्य कर रहे हैं जिसके लिए पार्टी ने उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा, मेहनत और लग्न को देखते हुए निषाद पार्टी युवा मोर्चा का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि सुमित प्रताप सिंह पूर्व में बेहतर कार्यों के लिए कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। जैसे भारत गौरव अवार्ड, नैशन प्राइड अवार्ड, एशिया प्राइड अवॉर्ड, नेचर प्राइड अवॉर्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, ग्रेट अचीवर अवार्ड, एशियाई एक्सीलेंस अवार्ड, अशोक सम्राट रतन अवार्ड, बेस्ट स्पोट्स मैन अवार्ड, स्टूडेन्ट आफ द इयर अवार्ड, जेम्स आफ नैशन अवार्ड जैसे अनेको अवार्डो से सम्मानित है। सुमित प्रताप सिंह गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता दूत के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा सुमित प्रताप सिंह का गरीबों की सेवा करना, समाजहित के कार्य करना आदि में ज्यादा ध्यान रहता है।

29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक रहेंगे श्राद्धः आचार्य दीपक तेजस्वी

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

तीन भागों में किया जाता है पूर्वजों व पुरखों का श्राद्ध

गाजियाबादः आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के बाद पहली पूर्णिमा से श्राद्ध शुरू होते हैं। इस बार श्राद्ध यानि पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। पितृ पक्ष की अवधि 16 दिन की है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि पितृ पक्ष में लोगों को अपने पूर्वजों और पुरखों का सम्मान करने, उन्हें भोजन और जल अर्पित करने का अवसर मिलता है।  मृत्यु के बाद संस्कार करने के लिए दान व तर्पण और श्राद्ध को बहुत शुभ माना जाता है। श्राद्ध यानि पितृ पक्ष के 3 भाग होते हैं। पहले भाग को पिंड दान कहा जाता है। चावल के गोले, शहद, चावल, चीनी व  जौ के साथ बनाए पिंड को पितृों व पूर्वजों को अर्पित किया जाता है। दूसरे भाग को तर्पण के रूप में जाना जाता है। आटा, जौ, कुशा घास और काले तिल के साथ मिश्रित पानी पितरों को चढ़ाया जाता है। इस समारोह का तीसरा और अंतिम भाग ब्राह्मण पुजारियों को भोजन प्रदान करना है। लोगों को पितृ पक्ष में पवित्र ग्रंथों से कथा पढ़नी चाहिए। पितृ पक्ष के दौरान सिर्फ शाकाहारी भोजन ही खाना चाहिए। लहसुन, प्याज आदि जैसे तामसिक भोजन से दूर रहे। बालों को ना काटें। साथ ही कोई भी नया प्रोजेक्ट, नया घर या नई गाड़ी खरीदने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सर्व पितृ अमावस्या उन सभी पूर्वजों को समर्पित है जिनकी मृत्यु तिथि को भुला दिया गया है या अज्ञात है।

बुधवार, 27 सितंबर 2023

श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी सेक्टर 9 विजयनगर ने रामलीला के लिए कराया भूमि पूजन

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। पिछले करीब 40 वर्षों से हो रही श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी सेक्टर 9  विजयनगर में इस बार रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामलीला 11 अक्टूबर से शुरू होगी। रामलीला के लिए बुधवार 27 सिंतबर को भूमि पूजन पंडित मुरली धर आर्चय द्वारा किया गया । 

भूमि पूजन में मुख्य रुप से पार्षद  कन्हैया लाल, ओमप्रकाश ओड़, पूर्व पार्षद देवेंद्र त्रिपाठी राजू,  विकास खारी।  बाबूराम गौतम धीरेंद्र अग्रवाल धीरू, अरविंद कौशिक, सतीश शर्मा रवि कौशिक, मनोज नागर, सुनील शर्मा पम्मी, मेहता प्रेम सिंह चौहान, एसपी त्यागी बृजमोहन सिंह, चंद्रपाल सिंह, विकास त्यागी टीनू  आदि भी भूमि पूजन में मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि रामलीला में 11 अक्टूबर को शुरू होगी अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 17 अक्टूबर को भगवान राम की भव्य बारात निकलेगी। 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर पुतला दहन होगा और 26 अक्टूबर को भरत मिलाप व श्री राम राज्याभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि मथुरा के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंथन किया जाएगा

न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चों को साइब्रर क्राइम से बचने के टिप्स दिए

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादः न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में साइबर सैफ्टी के बुधवार को कक्षा 9 व कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विजयनगर थाने की सब इन्स्पैक्टर रितु त्यागी व महिला कांस्टेबल चंचल ने सुरक्षा के मानकों से अवगत कराया।

सब इन्स्पैक्टर रितु त्यागी व महिला कांस्टेबल चंचल ने  मानसिक, शारीरिक एवं सोशल मीडिया पर  होने वाले अपराधों की जानकारी दी, साथ ही विभिन्न वीडियो के माध्यम से इन प्रकार के अपराधों से बचने के उपायों के बारे में भी बताया। साथ ही छात्राओं से कहा कि अगर आपकी फोटो या वीडियो का कोई गलत उपयोग करता है तो 1090 या 112 पर काल करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। साथ ही छात्रों को भी आगाह किया कि आप सडक पर झुण्ड बनाकर या अकेेले भी खडे हो और शांति भंग का कोई कार्य होता है तो इस परिस्थिति मे आप भले ही उस कार्य में शामिल ना हों, फिर भी पुलिस आपको भी पकड सकती है।

मंगलवार, 26 सितंबर 2023

व्यापारी सुरक्षा फोरम में पश्चिम यू पी के विष्णु दीप गर्ग कॉर्डिनेटर व डा० आलोक गुप्ता जिलाध्यक्ष बने


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान रजिस्टर्ड द्वारा संगठन विस्तार का  किया गया जिसमें  प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जैन द्वारा पश्चिम यूपी के कॉर्डिनेटर के लिए  विष्णुदीप गर्ग, डॉ आलोक गुप्ता को ज़िलाध्यक्ष गाजियाबाद , अंकित गर्ग को जिला अध्यक्ष युवा,  सुशील शर्मा को महानगर यूवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया

। साथियों को मनोयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी अतिशीघ्र अपनी टीम गठित करके कॉर्डिनेटर विष्णु दीप गर्ग के माध्यम प्रदेश अध्यक्ष  को सूचित करेंगे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार जैन  ने कहा कि हमारा संगठन  व्यापारियों की आवाज़ पर उठा रहा है हमारा लक्ष्य ग़रीब व्यापारी को आर्थिक मज़बूत करना है और जीएसटी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के शोषण को रोकना है साथ ही फ़ूड इंस्पेक्टर द्वारा व्यापारियों को सताया जाता है उस पर भी लगाम लगानी है व्यापारियों को संबल बनाने के लिए हम सरकार से माँग करते है उन्हें सस्ते दर पर लोन का प्रावधान सरकार की तरफ़ से किया जाये कोई व्यापारी लोन देने में अक्षम है तो उसका लोन माफ़ किया जाए सरकार द्वारा अगर नयी योजनाओं से व्यापार के साधन बढ़ाये जाए ऑनलाइन ख़रीदारी पर लगाम लगायी जाए जिससे उपभोक्ता दुकान तक आ सके व्यापारी की सामान ले जाती गाड़ी को रोककर अधिकारियो द्वारा परेशान ना किया जाये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार जैन, प्रदेश सयोजक श्री खत्री मनोज टंडन , पश्चिमी उत्तर प्रदेश समन्वयक (कॉर्डिनेटर ) श्री विष्णु दीप गर्ग, ज़िलाध्यक्ष डॉ आलोक गुप्ता, श्री अंकित गर्ग , श्री सुशील शर्मा ,श्री क्षितिज नागलिया आदि व्यापारी बंधु मौजूद रहे।

समरकूल के तीसरे टूर पर कंपनी के डीलर्स हुए मसूरी रावाना

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबाद। रविवार को समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के सैकड़ों डीलर्स अपने सेल्स लक्ष्य को पूरा करने के पश्चात गाजियाबाद से मसूरी के लिए रवाना हो गए हैं इससे पहले भी समरकूल ग्रुप के डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रथम टूर सिंगापुर व दूसरा टूर बैंकॉक की यात्रा पर जा चुका है ज्ञात हो कि समरकूल ग्रुप अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स के लिए प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार के टूर आयोजित करता है, जिसमें सेल्स के प्रथम एवं द्वितीय लक्ष्य को प्राप्त करने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को विदेशी टूर पर ले जाया जाता है। तथा तृतीय लक्ष्य की प्राप्ति पर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स को इंडिया की बेहतरीन जगहों पर चार दिवसीय टूर पर ले जाया जाता है बतौर समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन का यही लक्ष्य है कि हमारे एवंम हमारे डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं डीलर्स के साथ व्यापार के साथ-साथ परिवार का भी रिश्ता कायम रहता है यही कारण है कि समरकूल ग्रुप से जुड़े हुए प्रत्येक व्यक्ति को "समरकूल ग्रुप के परिवार"  के रूप में ही जाना जाता है

समरकूल का तीसरा अवॉर्ड फंक्शन हुआ मसूरी में संपन्न

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन का जाना माना नाम समरकूल होम एप्लायंसेज लिमिटेड के वार्षिक अवॉर्ड फंक्शन का लगातार आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में समरकूल ने अपना तीसरा वार्षिक अवॉर्ड फंक्शन मसूरी में संपन्न कराया।

रविवार को समरकूल के सैकड़ो डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स गाजियाबाद से मसूरी के लिए रवाना हुए, जहां मसूरी के सुप्रसिद्ध रामाडा होटल पहुंचकर समरकूल के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर राजीव गुप्ता ने सभी अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया।सायंकाल में अवॉर्ड फंक्शन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया, इसके पश्चात वर्ष 2023 के सेल्स टारगेट को पूरा करने वाले डीलर्स को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि इस कंपनी को ऊंचाइयों पर लेकर जाने में सबसे बड़ा योगदान हमारे डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ-साथ देश भर के उपभोक्ताओं का भी है जिन्होंने हमारे ब्रांड पर विश्वास जताया है तथा संजीव कुमार गुप्ता ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी पूर्व की भांति ही एक परिवार के रूप में मिलकर कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर कंपनी के इंडिया सेल्स हेड नरेश बत्रा ने सभी को कंपनी की नई योजनाओं से भी अवगत कराया इस मौके पर संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, नरेश बत्रा, विकास गुप्ता, धीरज गोयल, तरुण ढींगरा, सहित सैकड़ो डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर्स सम्मिलित रहे

रविवार, 24 सितंबर 2023

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में शामिल हुए वीके सिंह

 

                  मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

क्षेत्रीय सांसद ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने रक्तदान में बढ़ती लोगों की संख्या को बताया सुखद

गाजियाबाद।  क्षेत्रीय सांसद सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह रविवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा धर्मयात्रा महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सांसद ने शिविर में प्रतिभाग करने वालों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही अंग दान के प्रेरित करते हुए उपस्थित क्षेत्रवासियों को शपथ ग्रहण भी कराई। इस दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी ने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के कर्म योगी गवर्नर रो. प्रियतोश गुप्ता  के सफल प्रयास से तथा रोटरी क्लब नोएडा आईकॉनिक के अध्यक्ष रो दिलीप सिंह आदि के सहयोग से सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर  को टीबी की दवाई दिलवाई ताकि जरूरतमंद बीमार रोगियों को मुफ्त में यह उपलब्ध हो सके।

इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने रक्त दान शिविर में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि अब धीरे धीरे रक्तदान को लेकर जिस तरह से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, यह काफी सुखद है। अब समाज में रक्तदान को लेकर फैली हुई भ्रांतियां दूर हो चुकी हैं, जोकि जागरूक समाज की निशानी है।आज के पुण्य कार्य को प्रारंभ किया रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष  संदीप गुप्ता ने सबसे पहले अपना रक्तदान करके।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्म यात्रा महिला अध्यक्ष चंचल जैन, रेड क्रॉस सचिव डॉ किरण गर्ग, रजनी गुप्ता, राकेश गुप्ता, डी सी बंसल, एम सी गॉड, विपिन अग्रवाल, दर्शन अग्रवाल, नूतन अग्रवाल, धवल गुप्ता, प्रीतम लाल  व अन्य गण मान्य अतिथियों के अतिरिक्त भाजपा नेता  मयंक गोयल, सेवा भारती के महानगर मंत्री  राजेश गर्ग व रोटरी अधिकारी पंकज जैन, मनिंदर सिंह आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर रेड क्रॉस सभापति डॉक्टर सुभाष गुप्ता ने जरनल वीके सिंह  को बताया कि हम उनके द्वारा चलाए गए सेनेटरी पैड वितरण के कार्य को बिना किसी रोक-टोक के चला रहे हैं और चलते रहेंगे। चलते चलते जनरल वीके सिंह  को एक कप भी दिया गया जो कि विशेष रूप से रक्तदाताओं के लिए  अनिल सांवरिया  के सहयोग से बनाए गए थे और तो और इस बार शिविर का प्रचार भी अनिल सांवरिया जी के द्वारा ही किया गया था जिनका आभार प्रकट करने के लिए रेड क्रॉस और धर्म यात्रा की टोली ने उनके प्रतिष्ठान पर जाकर एकांगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेट किया

श्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर 23 ने रामलीला के लिए कराया भूमि पूजन

 


मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबादःश्री आदर्श धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर 23 संजयनगर में इस बार रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। रामलीला पहली बार डिजीटली होगी। रामलीला के लिए रविवार को भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर योगिनी गुरू मां राधा सरस्वती रहीं। एमलएलसी दिनेश गोयल, विधायक अजीत पाल त्यागी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता, पार्षद शीतल देओल आदि भी भूमि पूजन में मौजूद रहे। 

समिति के अध्यक्ष यशपाल यादव ने बताया कि रामलीला में 11 अक्टूबर को खाटू श्याम की भजन संध्या होगी व 12 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। मीडिया प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि 17 अक्टूबर को भगवान राम की भव्य बारात निकलेगी। 24 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व पर पुतला दहन होगा और 26 अक्टूबर को भरत मिलाप व श्री राम राज्याभिषेक होगा। समिति केक संरक्षक किरन पाल सिंह तेवतिया, सत्यपाल सिंह देशवाल, मोहन सिंह रावत, कौशल शर्मा, आर एस शर्मा, अशोक चांदीवाल, महामंत्री सुमित चौहान, कोषाध्यक्ष तरूण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, पूर्व महामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौघरी, सह मीडिया प्रभारी अनुज राघव, अखिलेश, खचेडू शर्मा, ब्रजपाल सिंह गुर्जर, पूनम, सोहनवीर सिंह, सुरेंद्र पाल त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

मैना सुंदरी एवम श्रीपाल नाटक देखकर दर्शक हुए भाव.विभोर

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

 गाजियाबादःश्री वीर दिगंबर जैन मंदिर संजय नगर में दस लक्षण पर्व के दौरान चंद्रप्रभ महिला मंडल संजय नगर द्वारा  मैना सुंदरी एवम श्रीपाल कहानी का नाट्य मंचन किया। नाटक को देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए। नाटक में दिखाया गया उज्जयनी के राजा पुहुपाल की अनेक रानियाँ थी। उनमें से पद्मरानी से सुरसुन्दरी एवं मैनासुन्दरी नाम की दो पुत्रियाँ पैदा हुईं। पिता के पूछने पर सुरसुन्दरी ने अपनी स्वेच्छानुसार हरिवाहन से विवाह स्वीकार कर लियाए वहीं मैना सुन्दरी ने कहा कि कुलीन एवं शीलवती कन्यायें अपने मुख से किसी अभीष्ट वर की याचना कदापि नहीं करती है। 

हर किसी को उसके कर्मों और भाग्य के अनुसार ही मिलता है। मेरे भाग्य में जो होगाए वो मुझे अवश्य मिलेगा। मैनासुन्दरी की बातों को सुनकर राजा पुहुपाल ने क्रोध में आकर कोढ़ी राजा श्रीपाल से उसका विवाह कर दिया। राजा श्रीपाल के कुष्ठ रोग को दूर करने के लिये मैनासुन्दरी ने गुरु के आशीर्वाद एवं विधि के अनुसार  सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन कियाए जिसके प्रभाव से श्रीपाल के साथ 700 वीरों का भी कुष्ठरोग ठीक हो गया। नाटक का निर्देशन करने के साथ प्रगति जैन ने राजा के रोल में सभी को प्रभावित किया। मैना सुंदरी के रोल में रचना जैनए श्रीपाल के रोल में अर्शी जैनए सखा श्रीपाल के रोल में राखी जैन, महामंत्री के रोल में पूनम जैन, रानी के रोल में इंदु जैन, गुरूजी के रोल में सोनिया जैन व पंडित के रूप में क्षितिज जैन के अभिनय को सभी ने सराहा। नृत्य नाटिका की एडिटर श्रद्धा जैन व फोटोग्राफर आशु जैन रहे। मंदिर समिति के मंत्री हरीश जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, सुमित जैन, नीरज जैन, अरुण जैन, चिराग जैन, विकास जैन, संजीव जैन, दमन जैन, कोषाध्यक्ष  प्रद्युम्न जैन, ललित अग्रवाल, दिगंबर कुमार जैन आदि भी मौजूद रहे।


पुलिस आयुक्त ने हिंदी के मेधावी छात्रों-शिक्षकों को सम्मानित किया

 

                     मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

हिंदी की प्रशंसा की होड में अन्य भाषा की निंदा न करें : डाॅ नवल

गाजियाबाद। युवा ज्ञानपीठ एवं साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ हरीश नवल ने कहा कि हिंदी की प्रशंसा की होड में अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा की निंदा न करें। हिंदी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी भव समिति द्वारा लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में हिंदी दिवस समारोह एवं कवि सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डाॅ नवल ने कहा कि भाषा हमारी मां होती है। हिंदी हमारी मां है। इसी तरह से अन्य भाषा वालों के लिए उनकी भाषा उनकी मां है। हम दूसरों की मां का अपमान न करें। इससे हमारी मां का सम्मान भी स्वतः बढ़ेगा। डाॅ हरीश नवल ने हिंदी से जुडी कई रोचक जानकारी दीं। उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। यूनिसेफ ने 13 साल पहली अपनी रिपोर्ट में ये बात बताई है और वो रिपोर्ट अभी बर तिकरार है। हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए 51 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले डाॅ नवल ने बताया कि विश्व के 176 देशों में हिंदी बोली और पढाई जाती है। अमेरिका के 73 विश्वविद्यालयों सहित दुनिया के साथ हज़ार विश्वविद्यालयों में हिंदी पढाई जाती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र थे। उन्होंने हिंदी के मेधावी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया और हिंदी के प्रति उनकी सेवा व भावनाओं की सराहना की। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सुप्रसिद्ध रचनाकार विजेंद्र सिंह परवाज़ ने की और संचालन डाॅ प्रवीन शुक्ल ने किया। आप दोनों के साथ डाॅ विष्णु सक्सेना, राज कौशिक, अंजू जैन, आशीष अनल व अनिल अग्रवंशी ने भी काव्यपाठ किया। 

 विशेष अतिथि डाॅ रमा सिंह ने काव्यपाठ के साथ हिंदी की स्थिति पर भी विचार व्यक्त किए। सम्मान समारोह का संचालन पूनम शर्मा ने किया। उन्हें हिंदी उद्घोषिका के रूप में सम्मानित भी किया गया। हिंदी भवन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल, महासचिव सुभाष गर्ग और सदस्य सतीश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।

शुक्रवार, 22 सितंबर 2023

गदर-2 मूवी के खलनायक मनीष वाधवा का यशोदा अस्पताल में किया स्वागत

 

                मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गदर -2 एवं  *पठान* मूवी में खलनायक की भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता *मनीष वाधवा*  एवं फिल्म प्रोड्यूसर *मनोज शर्मा*बुधवार को यशोदा अस्पताल नहेरुनगर पहुंचे जहाँ उनका यशोदा अस्पताल के निदेशक डा० रजत अरोड़ा व डा० गौरी अग्रवाल आदि स्टाफ ने उत्साह पूर्वक पुष्प गुच्छ  देकर स्वागत किया। तथा पूरे अस्पताल का भम्रण किया। अस्पताल की  व्यवस्था को देखकर काफी खुश हुए।

फिल्म ग़दर 2 के खलनायक मनीष वाधवा ने इस अवसर पर  अस्पताल के स्टाफ की सराहना की। स्वागत करने वालो मे वात्सल्य खेरा आपरेशन हैड शालिनी भारद्वाज, मैनेजर एडमिन अमित झा, डॉक्टर संजीव त्यागी, डॉक्टर नारायण, डॉक्टर सचिन दुबे आदि उपस्थित रहे

गुरुवार, 21 सितंबर 2023

बूथ सशक्तिकरण अभियान जीत की आधारशिला- संजीव शर्मा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सेवा पखवाड़ा के अहम अभियान बूथ सशक्तिकरण की तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अमित बाल्मीकि ने प्रदेश निर्देशानुसार मंडलों में 7 दिनों के प्रवास पर रहकर बूथ सशक्तिकरण , शक्ति केंद्र सशक्तिकरण, मंडल सशक्तिकरण कार्य हेतु प्रवासी नेतागण के रूप में अनुभवी कार्यकर्ताओं की सूची घोषित की गई। प्रत्येक को दो दो मंडल में प्रवासी बनाया गया। जिनमें पूर्व महापौर आशु वर्मा, अशोक मोंगा,सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, संजय कश्यप,डॉक्टर प्रमेन्द्र, हातम सिंह, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल,रनिता सिंह, सुशील गौतम आदि को मंडल का प्रवासी कार्यकर्ता बनाया गया।बैठक के दौरान प्रभारी अमित वाल्मीकि ने कहा संगठन की ओर से चुनाव बिगुल बज चुका है। हम सभी को किसी न किसी माध्यम से मिशन 2024 के चुनावी समर का योद्धा बनना है। संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा बूथसशक्तिकरण अभियान जीत की आधारशिला है। बैठक में मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष व मीडिया विभाग के अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी सहसंयोजक कामेश्वर त्यागी मौजुद रहे।