गुरुवार, 21 सितंबर 2023

बूथ सशक्तिकरण अभियान जीत की आधारशिला- संजीव शर्मा

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। सेवा पखवाड़ा के अहम अभियान बूथ सशक्तिकरण की तैयारियों को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री महानगर प्रभारी अमित बाल्मीकि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अमित बाल्मीकि ने प्रदेश निर्देशानुसार मंडलों में 7 दिनों के प्रवास पर रहकर बूथ सशक्तिकरण , शक्ति केंद्र सशक्तिकरण, मंडल सशक्तिकरण कार्य हेतु प्रवासी नेतागण के रूप में अनुभवी कार्यकर्ताओं की सूची घोषित की गई। प्रत्येक को दो दो मंडल में प्रवासी बनाया गया। जिनमें पूर्व महापौर आशु वर्मा, अशोक मोंगा,सरदार एसपी सिंह, विजय मोहन, संजय कश्यप,डॉक्टर प्रमेन्द्र, हातम सिंह, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल,रनिता सिंह, सुशील गौतम आदि को मंडल का प्रवासी कार्यकर्ता बनाया गया।बैठक के दौरान प्रभारी अमित वाल्मीकि ने कहा संगठन की ओर से चुनाव बिगुल बज चुका है। हम सभी को किसी न किसी माध्यम से मिशन 2024 के चुनावी समर का योद्धा बनना है। संजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा बूथसशक्तिकरण अभियान जीत की आधारशिला है। बैठक में मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्ष व मीडिया विभाग के अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक बॉबी त्यागी सहसंयोजक कामेश्वर त्यागी मौजुद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें