गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह राजस्थान से मध्यप्रदेश पहुंचे। संगठन सेवा और जन सेवा में प्रति केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इंदौर विधानसभा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से वीके सिंह ने सभी पत्रकारों को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के वह महत्वपूर्ण पहलू बताएं, जिनकी वजह से आज गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर उठकर मजबूत और सशक्त बन रहा है। मंत्री वीके सिंह ने बताया कि 2014 के बाद से देश में लगभग 25% लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, जिसकी वजह से वह अपना जीवन खुशहाली और समृद्धि व्यापन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु चलाई गई अनेकों ऐसे महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जो गरीब के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। चुनाव नजदीक है और मध्यप्रदेश फिर से कमल खिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद पा रही है। मुझे निश्चित रूप से यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित ब्रह्म समागम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता की। इस अ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 14 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में सोमवार को भव्य “दूधेश्वर गणपति लड्डू मह...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें