गुरुवार, 28 सितंबर 2023

क्रिकेटर सुमित प्रताप सिंह बने निषाद पार्टी युवा मोर्चा के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष

 

मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। गाजियाबाद निवासी क्रिकेटर गुर्जर सुमित प्रताप सिंह को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने युवा मोर्चा गाजियाबाद जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। यह मनोनयन निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की संस्तुति पर किया गया है। पार्टी ने सुमित प्रताप सिंह पर विश्वास जताया कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर अपने नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी का विस्तार कर मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इसके अलावा पार्टी ने सुभाष कश्यप जिलाध्यक्ष पार्टी, संजीव कुमार गुर्जर जिलाध्यक्ष संगठन, मंजू कश्यप जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, राजकुमार कश्यप जिलाध्यक्ष आई टी सेल, बासुदेव कश्यप जिलाध्यक्ष द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी और राजकुमार निषाद जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद की जिम्मेदारी सौंपी है।

बता दें कि सुमित प्रताप सिंह पिछले काफी समय से पार्टी हित में कार्यशील हैं और बेहतर कार्य कर रहे हैं जिसके लिए पार्टी ने उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा, मेहनत और लग्न को देखते हुए निषाद पार्टी युवा मोर्चा का गाजियाबाद जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि सुमित प्रताप सिंह पूर्व में बेहतर कार्यों के लिए कई अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। जैसे भारत गौरव अवार्ड, नैशन प्राइड अवार्ड, एशिया प्राइड अवॉर्ड, नेचर प्राइड अवॉर्ड, नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड, ग्रेट अचीवर अवार्ड, एशियाई एक्सीलेंस अवार्ड, अशोक सम्राट रतन अवार्ड, बेस्ट स्पोट्स मैन अवार्ड, स्टूडेन्ट आफ द इयर अवार्ड, जेम्स आफ नैशन अवार्ड जैसे अनेको अवार्डो से सम्मानित है। सुमित प्रताप सिंह गाजियाबाद नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता दूत के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा सुमित प्रताप सिंह का गरीबों की सेवा करना, समाजहित के कार्य करना आदि में ज्यादा ध्यान रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें