गाजियाबाद। 6 सितंबर को उतर प्रदेश शासन के आदेशानुसार नागरिक सुरक्षा हिंडन गाजियाबाद द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम नागरिक सुरक्षा गृह अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम का अभ्यास आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक विद्या मंदिर कुटी भोपुरा में किया गया । प्रशिक्षण में अचानक आग लगने पर उस को काबू करने के फायर एस्टिंगशसर ,स्ट्रिपपंप व अन्य विधियों से आग पर काबू पाने के विभिन्न उपयोगी तरीके के बारे मे व फर्स्ट एड डेमो कर बताया गया, व अनेकों आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के बारे में डेमो कर बताया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम गाज़ियाबाद जिले के उप नियंत्रक अशोक गौतम के निर्देशानुसार सहायक उप नियंत्रक विमलेश वर्मा के द्वारा ए के जैन डिवीजनल वार्डन , ए के ठाकुर डिप्टी डिवीजनल वार्डन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में घटना नियंत्रण अधिकारी नितिश सिंह के देखरेख में आयोजन हुआ । प्रशिक्षण में सबसे प्रशंसनीय कार्य यह है कि इस प्रशिक्षण में स्कूली छात्राओं एवं शिक्षिका ने भाग लिया ताकि वे परिस्थिति का सामना कर सकें व अन्य को भी जागरूक कर सकें इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनेकों वार्डन एवं स्वयंसेवकों ने अपना अमूल्य सहयोग दिया । स्कूली छात्राओं को एक एक अग्निशमन यंत्र एवं अन्य मुख्य जानकारी के बारे में डेमो कर बताया । साथ ही साथ पेट्रोल की आग,गैस सिलेंडर कीआग बुझाने की डेमो कर बताया गया ।उपरोक्त कार्यक्रम मेंसबसे प्रशंसनीय यह था किसभी डेमो स्कूली छात्राओं के द्वारा कराया गया । जिसमें ए डी सी विमलेश वर्मा , ए के जैन डिवीजनल वार्डन , ए के ठाकुर डिप्टी डिवीजनल वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी नितिश सिंह , विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव, सहायक प्रधानाचार्य निना भटनागर , शिक्षिका कुमारी बृजेश, संगीता , विनय सिंह, किशोरी लाल , अरुण कुमार , जतिन व अन्य पदाधिकारी स्कूली बच्चे उपस्थित रहे
बुधवार, 6 सितंबर 2023
शिविल डिफेंस ने स्कूली छात्राओं को एक एक अग्निशमन यंत्र एवं अन्य मुख्य जानकारी के बारे में डेमो कर बताया
मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता ग़ाज़ियाबाद । गाज़ियाबाद। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) के तत्वावधान म...
-
मुकेश गुप्ता ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2026 : वीवीआईपी ग्रुप ने 20 एवं 21 जून को अपने प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट वीवीआईपी यमुना, सेक्टर-22D, यमुना एक...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । गौर ग्रीन एवेन्यू, इंदिरापुरम में घटित अग्निकांड की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद विकास प्रा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 19 जून 2026 । राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारीयो ने जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्...
-
मुकेश गुप्ता *जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम के आई ट्रिपल सी का सराहनीय प्रयास--डिप्टी सीएम* गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय पर...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें