गुरुवार, 21 सितंबर 2023

आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर भाजपा महानगर के कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक कार्ड बनवाएंगे---संजीव शर्मा

                           मुकेश गुप्ता सत्ता बन्धु

गाजियाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जनता के बीच में रहकर मना रही है। क्योंकि देश के पीएम के नेतृत्व में केंद्र सरकार की अप्रतिम नीतियों एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम और गरीब अंत्योदय स्तर पर उनकी सेवा भावना सर्वोपरि रही है उनके सफल नेतृत्व में देश ऐतिहासिक उपलब्धियां को हासिल कर रहा है।

नेहरूनगर भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा के माध्यम से आठ प्रकार के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना संगठन द्वारा पूर्व से तय है। जिसमें सेवा पखवाड़ा का पहला कार्यक्रम विश्वकर्मा योजना संपन्न हो चुका है उसी कड़ी में आज दूसरा कार्यक्रम आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ है जो 24 सितंबर तक संपन्न होगा। जिसके अन्तर्गत जिलों में रक्तदान व निशुल्क हेल्थ शिविर का आयोजन कर गरीब और दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जीवन रक्षा करने की सहायता, सुरक्षा और सेवा करना ही मुख्य लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड कैंप लगाकर महानगर के कार्यकर्त्ता बूथ स्तर तक कार्ड बनवाएंगे। संगठन में यह कार्य 20 अक्तूबर तक जारी रहेगा। जिसकी मॉनिटरिंग हेल्थ वालंटियर करेंगे।

सेवा पखवाड़ा के आगामी पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी देते संजीव शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बूथ स्तर पर आयोजन होगा । आगे की कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता आगामी 25 सितंबर को मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 108 में जन्मदिवस पर सभी शक्ति केंद्र पर संगोष्ठी करते हुए कार्यक्रम संपन्न करेंगे। 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के तीसरे चरण को शुरू करेंगे। कार्य को अंजाम देने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल में प्रवासी के रूप में भेजा जाएगा। इसी कड़ी में 21 ,22 ,23 सितंबर को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

संगठन के द्वारा अगला सेवा पड़ाव 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अनुसूचित बस्ती में संपर्क अभियान के द्वारा संपन्न किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के द्वारा अनुसूचित बस्ती में प्रवास एवं वर्चुअल कार्यशाला के माध्यम से यह कार्यक्रम पूर्ण संपन्न होगा। संगठन के द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के 154 वें जन्म दिवस के अवसर पर महानगर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता नेता सभी सेवा ही संकल्प के साथ आमजन के बीच में रहकर सेवा का पर्याय बनेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ,गोपाल अग्रवाल , सुशील गौतम, रनिता सिंह, संजीव चौधरी, प्रदीप चौधरी , धीरज अग्रवाल , कामेश्वर त्यागी,करन शर्मा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें