गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के पीटीआई शिक्षक रहे नरेश कुमार की शिकायत का सज्ञान लेते हुये जिले के जिलाधिकारी से स्कूल की मुख्य बिल्डिंग की जांच कराने के लिए कमेटी बनाने एवम जाँच होने तक मुख्य बिल्डिंग में विद्यार्थियों की शिक्षा लेने पर रोक लगाने के लिए अनुरोध किया है क्योकि यह विषय स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़ा है गाजियाबाद पेटेंट्स एसोसिएशन की अध्य्क्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि स्कूल के पूर्व पीटीआई शिक्षक ने जीपीए को शिकायत करते हुये लिखा है कि में नरेश कुमार सिंह सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल , इंडस्ट्रियल एरिया , कविनगर , गाजियाबाद में पीटीआई के पद पर पिछले लगभग 30 साल से कार्यरत था यह स्कूल वर्ष 2000 में बना था इससे पूर्व में इनकी पुरानी शाखा नेहरूनगर में थी स्कूल में शिक्षा ले रहे हजारों विद्यार्थियों की जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये में आपको अवगत कराना चाहता हूँ कि सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल परिसर में फीस काउंटर के पास बनी मैन बिल्डिंग निर्माण के बाद आगे से बैठ गई थी जिसको स्कूल प्रबंधन ने सपोर्ट लगाकर रोक दिया गया था जिससे कि बिल्डिंग गिरे ना । बरसात के समय मैन बिल्डिंग के पास बने ग्राउंड का सारा पानी बिल्डिंग में भर जाता है जिसके कारण बिल्डिंग दिन प्रतिदिन कमजोर हो रही है जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती है और स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों की जान माल की हानि हो सकती है मेरे द्वारा अनेको बार बिल्डिंग की सुरक्षा और निर्माण में खामियों को स्कूल प्रबंधन सुभाष जैन और माला कपूर और स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू वैध को अवगत करा चुका हूँ लेकिन इस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा कोई सज्ञान नही लिया गया जिसके कारण स्कूल में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों की जान को खतरा है में छात्र / छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये आपसे अनुरोध करता हूँ कि स्कूल की बिल्डिंग की मानकों के हिसाब से तत्काल जाँच कराई जाए साथ ही जाँच पूर्ण होने एवम नियमानुसार कार्यवाई होने तक विद्यार्थियों की इस बिल्डिंग में आने पर रोक लगाई जाये गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन विषय की गंभीरता को देखते हुये जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि विद्यालय परिसर में बनी मुख्य बिल्डिंग की कमेटी बना जाँच कराई जाए साथ ही जांच पूरी होने तक मुख्य बिल्डिंग मे विद्यार्थियों को शिक्षा लेने पर रोक लगाई जाये । गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी नियानुसार कार्यवाई सुनिश्चित करेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता एन .आई.टी.टी.टी.आर. चंडीगढ़ के सहयोग एवं इंटेल के तकनीकी सहयोग से शिक्षकों को ए.आई. तकनीक से सशक्त बनाने की पहल गाजियाबाद ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा के निरंतर प्रयासों एवं क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमांचल विद्युत ...
-
मुकेश गुप्ता मालदीव के 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यशोदा मेडिसिटी का दौरा किया और यहां उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा विशेषज्ञ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 28 जुलाई 2026 । सि द्धार्थ विहार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने आज शहर विधायक माननीय श्री संजीव शर्मा जी से शिष्टा...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मधुबन बापूधाम आवासीय योजना संख्या के अंतर्गत 350 आवासीय भूखण्डों के आवंटन ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें