मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान संस्कृति उत्सव-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें संगीत की विभिन्न विधाओं का , विभिन्न स्तरों पर आयोजन किया गया। बहुत हर्ष का विषय है कि श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्रा उर्वशी महेदिया ने शास्त्रीय (कत्थक) नृत्य में मंडल स्तर पर विजेता बन विद्यालय का एवं जिला ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन किया ।
“उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति हमारी पह्चान “ के अंतर्गत इसका पहला चरण- तहसील स्तरीय प्रतियोगिता , ग़ाज़ियाबाद ,कविनगर रामलीला ग्राउंड जानकी सभागार में तथा दूसरा चरण- जनपद स्तरीय प्रतियोगिता, लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में आयोजित किया गया । दोनों ही स्तरों में विद्यालय की छात्रा उर्वशी महेदिया विजयी रही और फिर अगले चरण -मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भातखंडे संस्कृति विश्विद्यालय, लखनऊ में प्रतिभाग किया । वहाँ अपनी शानदार कत्थक नृत्य प्रस्तुति कर ,सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए उर्वशी महेदिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतना ही नहीं इसके पश्चात सभी विजेताओं को “राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल”, हरदोई रोड बसंत कुंज लखनऊ पर प्रस्तुति प्रस्तुत करने का और सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ । विद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष रचना वार्ष्णेय के निर्देशन में उर्वशी महेदिया निरंतर नयी उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही है।
मंडल स्तर पर विजेता रहीं उर्वशी का विद्यालय में ज़ोरदार स्वागत किया गया और प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ,प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल जी एवं प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने छात्रा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं और उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। यहाँ आपको अवगत करा दें कि उर्वशी पिछले अनेक वर्षों से गंधर्व संगीत महाविद्यालय ग़ाज़ियाबाद ,में कत्थक नृत्य की शिक्षा ले रही हैं। उर्वशी पहले भी अनेक पुरस्कार जीत चुकी हैं , यहाँ तक की TV पर डान्स शो में प्रतिभाग कर चुकी हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें