रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल, वसुंधरा, सेक्टर-5, गाजियाबाद में रविवार को सहयोग ट्रस्ट द्वारा बेटी पढाओ बेटी निडर बनाओ अभियान के तहत स्कूल के बच्चों ने मार्शल आर्ट मे अपने हुनर दिखाए।इस मौके पर प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सहयोग ट्रस्ट की चेयरमैन, श्रीमती निशि त्यागी द्वारा रिबन काटकर की गई। यह क्षण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।
इस अवसर का मुख्य आकर्षण 'बेटी पढ़ाओ, बेटी निडर बनाओ' अभियान रहा, जिसे सहयोग ट्रस्ट के बैनर तले सुचारु रूप से चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़ी बेटियों ने मार्शल आर्ट की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्रीमती निशि त्यागी जी ने सभी बच्चों को आश्वासन दिया कि अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेना है, और इसके लिए आवश्यक सभी सहायता सहयोग ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर प्रदान की जाती रहेगी। उनका यह सपना अब साकार होता नजर आ रहा है।
इस पुनीत कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इसकी शोभा बढ़ाई, जिनमें शामिल हैं:
श्रीमती निशि त्यागी, चेयरमैन, सहयोग ट्रस्ट, नवीन त्यागी, डायरेक्टर, सहयोग ट्रस्ट, संतोष कुमार, प्रेसिडेंट, एसकेजे एक्टिविटीज स्कूल ऑफ इंडिया, रिटायर्ड ब्रिगेडियर बलराम त्यागी , श्रीमती शशि शर्मा, प्रिंसिपल, पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल, सुनील कुमार शर्मा, चेयरमैन, पद्मश्री एन एन मोहन पब्लिक स्कूल, सतेंद्र चौधरी, वसुंधरा वार्ड 54 पार्षद, श्रीमती संगीता शर्मा, मैनेजर श्रीमती नव्यता सिंह, जनरल सेक्रेटरी, एसकेजे एक्टिविटीज स्कूल ऑफ इंडिया,
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, महानगर मीडिया सदस्य अनुराग मिश्र, श्रीमती कदंबरी कोशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश मल्होत्रा, डॉ.कार्तिक शर्मा ,पुनीत पीयूष भट्ट , संजीव सारंग, नेशनल कोऑर्डिनेटर और एग्जामिनर हितेश कुमार
नेशनल टेक्निकल डायरेक्टर जाफर हैदरी.आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती निशि त्यागी जी द्वारा बच्चों के लिए अच्छी लंच की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे।
सभी प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों और आयोजकों को हार्दिक बधाई! यह आयोजन समाज में बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें