रविवार, 11 जनवरी 2026

डॉ.अतुल जैन एवं अंजू जैन ने डॉ.बी.आर.अंबेडकर(आगरा विश्वविद्यालय) की कुलपति प्रो.आशु रानी से मुलाकात की


                       रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री अंजू जैन ने आगरा प्रवास के दौरान डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशुरानी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की । शिष्टाचार भेंट के दौरान शिक्षा, समाज और साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रोफेसर आशु रानी की प्रशासनिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए ही हाल ही में महामहिम राज्यपाल ने उनके कार्यकाल को एक और टर्म के लिए बढ़ाया है । कुलपति प्रोफेसर आशु रानी द्वारा दूर दृष्टि से और सबको साथ लेकर किए जा रहे नेतृत्व के फल स्वरुप विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ, संस्कार और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। स्वच्छता के अभियान में समाज विज्ञान संस्थान के छात्रों को दिए गए दायित्व का प्रयोग काफी सफल है। 

आगरा विश्वविद्यालय पुरातन छात्र संगठन के महासचिव और समाज विज्ञान संस्थान एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते डॉ.अतुल कुमार जैन ने संस्थान और छात्रों के विषय में चर्चा की, कुलपति प्रो.आशुरानी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे ।डॉ.अतुल जैन ने कुलपति का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें