शनिवार, 17 जनवरी 2026

"मेरे पिता मेरे सुपरहीरो" :- मनोज धामा





                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद/लोनी ।  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने अपने पिता स्वर्गीय  अनंगपाल धामा जी की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को परिवार के साथ हवन-पूजन करते हुये पुण्यात्मा को याद किया तथा ब्रहमभोज कराते हुये भंडारे का आयोजन किया ।

इस अवसर पर सुबह मनोज धामा व परिवार के सभी सदस्यों ने हवन -पूजन किया तथा पिताजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुये माल्यार्पण कर भीगी पलकों से याद किया । 

मनोज धामा ने पिताजी को याद करते हुये बताया कि किस तरह से उनके संस्कारों को आत्मसात करते हुये उन्होंने अपने जीवन को समाज के सेवा मे लगाया व समाज मे अपना व परिवार का नाम रोशन किया ।

मेरे पिताजी हमेशा कहा करते थे कि अपने लिये तो सभी जीते हैं लेकिन वास्तविक जीवन वहीं है जिसमे समाज के लोगों को साथ लेकर व अपने आस-पास हो रहे अन्याय का विरोध करते हुये सभी को आगे बढाया जाये वहीं जीवन का असली उद्देश्य है । 

मै मेरे पिताजी के दिखाये हुये मार्ग पर चलकर ही आज लोनी की जनता का भला कर पा रहा हूं मेरे पिताजी दिल्ली पुलिस मे थे मै उनको अपना सुपर हीरो मानकर ही आगे बढा हूं जिस प्रकार से हर बच्चे के लिये उनके पिता हीरो होते हैं वैसे ही मेरे लिये भी मेरे पिताजी सुपर हीरो रहे हैं मै आज तक परिवार के संस्कारों के साथ जुडकर आगे बढा हूं तथा अपना जीवन सर्वसमाज की भलाई के लिये लगाता आ रहा हूं ।

मै जानता हूं कि आज मेरे पिताश्री जंहा कंही भी होंगे वो मुझे देखते होंगे तो उनको गर्व की अनुभूति जरूर होती होगी । 

इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने भी अपने ससुर जी को याद करते हुये कहा कि मेरे ससुर जी के दुारा हमेशा मुझे एक बेटी की तरह प्यार व आशीर्वाद दिया जब मै धामा परिवार मे शादी करके आयी थी तब मुझे ध्यान आता है कि परिवार के सदस्यों ने मुझे अपनेपन के साथ अपनाया व जीवन मे आगे बढने के लिये प्रेरित किया ।

मेरे स्वर्गीय ससुर जी जिन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र मे पुलिस के रूप मे जनसेवा की उनको अपना आदर्श मानकर  व पिता समान ससुर जी के दिखाये गये जनसेवा के मार्ग पर चलकर मै भी पिछले दस वर्षों से लगातार लोनी नगरपालिका अध्यक्ष के रूप मे लोनी की जनता की सेवा कर रही हूं ।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने स्वर्गीय श्री अनंगपाल धामा जी के विषय मे अपने विचार रखे तथा उनको याद किया ।

इस अवसर पर नगरपालिका सभासद गण, गांव के बडे-बुजुर्ग व परिवार के सदस्य व क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें