मंगलवार, 13 जनवरी 2026

रोटरी क्लब न्यू ग़ाज़ियाबाद ने ग्राम बैरा फिरोजपुर में महिलाओं को शाल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया







                     रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता

ग़ाज़ियाबाद । रोटरी क्लब न्यू ग़ाज़ियाबाद ने ग्राम बैरा फिरोजपुर में महिलाओं को शाल वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में 1500 महिलाओं को शाल वितरित किये गये । साथ ही क्लब द्वारा गाँव में ही चलाये जा रहे *नि:शुल्क सिलाई केन्द्र के पहले बैच की 15 महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया । *जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश श्री दिनेश खटिक*, सांसद बुलंदशहर श्री भोला सिंह, स्याना के विधायक श्री देवेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंतुल तित्तौरिया , रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो० डा० अमिता महेन्द्रू व सहायक गवर्नर रो० संजय अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया । क्लब अध्यक्ष रो० गौरव त्यागी व रो० निकिता त्यागी ने सबका स्वागत किया ।

  जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार  दिनेश खटिक ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो सोचते थे कि रोटरी क्लब केवल होटलों में ही कार्यक्रम करते हैं परन्तु आज इस गाँव में आकर कंबल वितरण का कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है । 

क्लब के इस कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमिता महेन्द्रू ने रोटरी क्लब न्यू ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष रो० गौरव त्यागी के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि गाँव में आकर इस मौसम में कंबल वितरण का कार्य वास्तव में सराहनीय है ।

         जिला पंचायत अध्यक्षा डा० अंतुल तैत्तिरीय ने कहा महिलाओं की सेवा ही वास्तविक सेवा है , असली भारत गाँवों में बसता है और गाँवों के विकास से ही भारत का विकास होगा । 

          स्याना के विधायक  देवेन्द्र सिंह लोधी ने क्लब के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सेवा का एक अतुलनीय उदाहरण है । 

       बुलंदशहर से आये माननीय सांसद  भोला सिंह ने कहा कि ग्राम बैरा फिरोजपुर से मेरा जुड़ाव रहा है । माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री जी के सपनों का भारत गाँवों के विकास से ही सम्भव है ।

     सहायक गवर्नर रो० संजय अग्रवाल द्वारा महिलाओं को कंबल वितरित करते हुए कहा कि ये कार्य वास्तव में वास्तविकता में सेवा कार्य है । 

  कार्यक्रम वेद प्रकाश त्यागी जी व पुष्पा त्यागी जी के आशीर्वाद व सहयोग से संपन्न हुआ । एडवोकेट प्रिया त्यागी द्वारा पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था बनायी गई । मेरठ के प्रमुख चिकित्सक डा० टी आर सिरोही , सौरभ त्यागी , ग़ाज़ियाबाद रेडक्रास के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, रो० अनिल महेन्द्रू, रो० गौरव भार्गव, रो० नरेश ढिंगरा, रो० कैलाश मंगला ,रो० प्रमोद शर्मा, रो० धवल गुप्ता, रो० रिंकी गुप्ता, रो० विवेक गुप्ता आदि ने कार्यक्रम मे सहयोग किया । कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट प्रिया त्यागी व एडवोकेट पंकज त्यागी जी द्वारा किया गया । 

  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें