गाजियाबाद । बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शुक्रवार को एक मीटिंग रखी गई। जिसमें सबसे पहले चार जनवरी 2026 को निकलने वाले विशाल नगर कीर्तन के लिए बनाया गया प्रचार रथ जिसको मीटिंग में आए हुए विभिन्न गुरु के प्रधान एवं पदाधिकारी के साथ सम्मिलित होकर निशान साहिब दिखाकर प्रचार के लिए प्रचार रथ को रवाना किया गया जो यह प्रचार रथ अगले तीन दिन तक पूरे शहर के अंदर प्रचार करेगा।
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा इंद्रजीत सिंह टीटू के द्वारा मीटिंग की शुरुआत करते हुए बताया गया दशमेश पिता जिनको समाज के द्वारा सरबन दानी कहा जाता है जिन्होंने अपना पूरा परिवार पिता सहित अपने चारों बच्चों सहित कुर्बान कर दिए देश हिंदू धर्म समाज की रक्षा के लिए दशमेश पिता के द्वारा सिख धर्म की सर्जना की अपने बाद हम लोगों को हाजिर और नाजिर पिता गुरुग्रंथि साहब जी को नकमस्तक होने के लिए कहकर गे हैं हमारे लिए हमारे गुरु हमारे पिता गुरु ग्रंथ साहब जी हैं हम को देहधारी किसी मनुष्य को गुरु मानने के लिए आज्ञा नहीं है
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा सिंह सभा के महामंत्री एसपी सिंह ओबेराय जी ने सबको जानकारी ।
ये नगर कीर्तन पूरे शहर का एक विशाल नगर कीर्तन होता है जो साल में एक दफा निकाला जाता है। जिसका आयोजन पिछले कई दशक से गुरुद्वारा सिंह सभा करता आया है। इसमें हमारे को किसी न किसी रूप में गाजियाबाद की अन्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियाँ अपना सहयोग प्रदान करती हैं तभी ये एक विशाल रूप ले पाता है। इस आयोजन के लिए शहर के सभी सहयोगी लोग अपना सहयोग प्रदान करते हैं कुछ तन के द्वारा कुछ मन के द्वारा और कुछ धन के द्वारा इस नगर कीर्तन में पूरे रूट पर श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न तरीके के खानपान के स्टॉल लगते हैं जो गुरु घर में अपनी आस्था रखते हैं
गुरुद्वारे के सचिव कुलविंदर सिंह ओबेराय ने सबको जानकारी दी। हमारा रूट है बजरिया गुरुद्वारे से चलकर घंटाघर फिर दिल्ली गेट फिर हापुर रोड गुरूद्वारा आगे चलते हुए पुराने बस अड्डे के सामने संतोष मेडिकल के सामने निकलते हुए कालका गढ़ी चौराहा मालीवाड़ा चौराहा.फिर चौधरी मोड़ से पहले आशीर्वाद बैंकाटोल के बराबर वाली गली से निकलकर हम गाँधीनगर पहुँच जाते हैं जहाँ पर नगर कीर्तन का समापन होता है। टीटू ने बताया कि नगर कीर्तन के शुरुआत के समय एक बड़ा मंच लगाकर गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा कमेटी के द्वारा शहर के वह सभी सम्मानित लोग जो राजनीतिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं उनमें हमारे जनपद के अधिकारी भी शामिल होते हैं। उनको सभा के द्वारा उनकी सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया जाता है। गुरु घर के द्वारा
उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन में 5 प्यारों की अगुवाई में यह नगर कीर्तन निकलता है। सबसे पीछे पालकी साहब में हमारे पिता गुरु ग्रंथ जी विराजमान होते हैं और इसके पीछे संगत कीर्तन करती हुई चलती है। आगे सेवादारों के द्वारा पानी का छिड़काव करते हुए झाड़ू से सड़क को साफ करते हुए गुरुसाब को आदर और सम्मान से लेकर जाया जाता है।पूरे नगर कीर्तन में
नगर कीर्तन के समापन के समय भी एक बड़ी स्टेज होती है जिसमें नगर कीर्तन में शामिल होने वाली सभी झांकियों को बैंड बाजे वालों को झांकियों वालों को पहुँचे हुए धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तियों को जो सुबह नहीं आ पाते शाम को उनको सम्मानित किया जाता है।सभा के द्वारा
गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू महामंत्री एसपी सिंह ओबेरायजी चेयरमैन साहब सरदार हरमीत सिंह सचिव कुलविंदर ओबेरॉय जगमोहन कपूर
गुरुद्वारे में मेंबर अमन जितेंद्र काला गुरुद्वारा अर्जुन नगर से हरविंदर वीर गुरुद्वारा सी ब्लॉक गुरुद्वारे से भूपिंदर कालरा कुलवंतसिंह जसबीर सिंह बत्रा गुरुद्वारा गांधीनगर से हरविंदर सिंह गुरुद्वारा सी ब्लॉक से भूपेंद्र कालरा सरदार कुलवंत सिंह जसवीर सिंह बत्रा शिवमपुर एक गुरुद्वारे से रविन्दर सिंह सगू जी गुरुद्वारा सेक्टर दस से प्रधान पूरी चेयरमैन मंजीत सिंह सेठी सेक्टर दस जी ब्लॉक गुरुद्वारे से सोहल साहब सरदार परमजीत सिंह गुरुद्वारा जगदीश नगर से नन्दा साहब गुरुद्वारा भुड़ भारत नगर से जुगिंदर सिंह बग्गू


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें