मंगलवार, 13 जनवरी 2026

जीडीए सचिव ने विभिन्न अनुभागों का किया निरीक्षण



                      रिपोर्ट- मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सचिव  द्वारा सोमवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के संबंधित अनुभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री आवासीय योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, प्राधिकरण में संचालित सिंगल विंडो सिस्टम में अपडेट कराते हुये जनसामान्य को उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अनुभाग में संचालित कार्यों, फाइलों के निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

सचिव  ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा आमजन से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने कार्यालय की साफ-सफाई, व्यवस्था एवं रिकॉर्ड प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार लाकर नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें