शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

धूमधाम से मनाया गया समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता का जन्मदिन

 







                      रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । बृहस्पतिवार 1 जनवरी को समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता का जन्मदिन समरकूल प्रतिष्ठान पर बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रातःकाल मंदिर दर्शन के बाद संजीव कुमार गुप्ता समरकूल प्रतिष्ठान पहुँचे, यहाँ पर शहर के अनेकों गणमान्य लोगों ने उन्हें पटका पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनायें दी। 





इसके बाद समरकूल परिवार के सभी सदस्यों के साथ केक काटकर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता के छोटे भाई राजीव कुमार गुप्ता, पुत्र अभिषेक गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, तुषार गुप्ता, तनुज गुप्ता, तथा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, डिप्टी मेयर प्रवीन चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा, सलामत मिंया, संदीप सिंघल, मनोज गुप्ता, अशोक शर्मा, दीपक भाटी, सोबरन सिंह, मुकेश गुप्ता, सीएन राही,वी के अग्रवाल, अजय शर्मा, लेखराज माहौर,कुजंन पंडित,व्यापारी नेता बाल किशन बालू, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें