मंगलवार, 6 जनवरी 2026

नगर आयुक्त ने सफाई मित्रों को भेंट किए कंबल और पीपीई किट, स्वच्छता के प्रति सजग रहने के दिए निर्देशे

 




                     रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों के साथ किया गया सहभोज*

शहर की स्वच्छता और सफाई मित्रों की सुरक्षा निगम की जिम्मेदारी- नगर आयुक्त

गाजियाबाद । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा अकबरपुर बहरामपुर स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर सफाई मित्रों के सम्मान हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जे एस एनवायरो  प्राइवेट लिमिटेड टीम का विशेष सहयोग रहा लगभग, नगर आयुक्त द्वारा 150 सफाई मित्रों को पी पी ई किट भेंट गई, शहर की स्वच्छता सुंदरता के साथ-साथ सफाई मित्रों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी निगम की जिम्मेदारी है नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों का उत्साहवर्धन किया गया कार्यक्रम के अंत में नगर आयुक्त तथा टीम द्वारा सफाई मित्रों को कंबल भी वितरित किए गए,  उपस्थित 600 सफाई मित्रों के साथ गाजियाबाद नगर निगम टीम द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई। नगर आयुक्त द्वारा सभी उपस्थित सफाई मित्रों के साथ वार्ता करते हुए उनके परिवार जनों का हाल जाना, सफाई मित्रों हेतु डिस्पेंसरी की शुरुआत करने के लिए भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश व टीम को निर्देशित किया गया, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस बार उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद नंबर वन स्थान पर आएगा उत्साह वर्धन करते हुए सफाई मित्रों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेटकिया गया, सफाई मित्रों के साथ नगर आयुक्त द्वारा सहभोज किया गया, मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा जे एस एनवायरों से मैनेजिंग डायरेक्टर जीवन उपाध्याय उपस्थित रहे।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम के सभी सफाई मित्रों को स्वच्छता के प्रति मोटिवेट किया जा रहा है वहीं सफाई मित्रों हेतु सुरक्षा शिविर भी लगाए जा रहे हैं इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार अकबरपुर बहरामपुर में सफाई मित्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी प्रारंभ करने की तैयारी भी चल रही है जिसमें सफाई मित्रों का हेल्थ चेक अप निशुल्क होगा तथा ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की टीम डिस्पेंसरी में उपस्थित रहेगी, सफाई मित्रों को कंबल वितरित किए गए तथा जूते, मास्क, ग्लब्स भी वितरित किए गए।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के क्रम में शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है, शहर की स्वच्छता और सुंदरता के साथ-साथ सफाई मित्रों का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है समय-समय पर सफाई मित्रों के मोटिवेशन हेतु कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें सफाई मित्रों का हेल्थ चेकअप भी कराया जा रहा है सफाई मित्रों के हेल्थ चेकअप के लिए स्थाई रूप से डिस्पेंसरी खोलने के लिए भी नगर आयुक्त द्वारा आदेश किया गया है जिसके क्रम में संबंधित अधिकारी सफाई मित्रों हेतु डिस्पेंसरी खोलने की तैयारी कर रहे हैंl नगर आयुक्त द्वारा सफाई मित्रों को निगम का आधार बताते हुए सम्मान किया गया तथा शहर की स्वच्छता को सफाई मित्रों की सुरक्षा से जोड़कर जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें