मुकेश गुप्ता
इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में एक ही कार्यालय में 311, IGRS,कंट्रोल रूम,VTMS, तथा ITMS शहर की सुविधाओं को बना रहा है सरल--अमृत अभिजात
बायोडायवर्सिटी पार्क एनसीआर का भव्य, आकर्षक और सुविधाजनक पर्यटन स्थल के रूप में हो तैयार अपर मुख्य सचिव ने नगर आयुक्त व टीम को दिए निर्देश
आर्मी ग्राउंड विजय नगर में 6 महीने पहले लगाए गए पौधों को वृक्ष बनते देख, अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा प्रसन्नता जाहिर करते हुए नगर आयुक्त और टीम का किया गया उत्साहवर्धन
गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय में बनी आई ट्रिपल सी बिल्डिंग अपर मुख्य सचिव, अमृत अभिजात, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया मौके पर महापौर सुनीता दयाल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदंड, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक,मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे, उपस्थित अधिकारियों द्वारा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से चल रहे ट्रायल के कार्य को देखा गया, अपर मुख्य सचिव तथा महापौर द्वारा ट्रायल के क्रम में हापुर चुंगी रेड लाइट पर बिना हेलमेट के चल रहे स्कूटी सवार का चालान काटा गयाl नगर आयुक्त द्वारा ITMS प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कैमरा इंटीग्रेटेड के बारे में बताया गया, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ निगम के कार्यों पर भी मॉनिटरिंग रखी जा रही है बताया गयाl
अपर मुख्य सचिव, श्री अमृत अभिजात, पर्यटन संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के अंतर्गत 311 एप्लीकेशन, IGRS, कंट्रोल रूम तथा व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है, इसके अलावा इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से सुविधा ट्रैफिक व्यवस्था में रहेगी तथा शहर वासियों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी मॉनिटरिंग सरल होगी ट्रायल के रूप में विभागों के चल रहे कार्यों के क्रम में चालान काटने की शुरुआत की गई है, एक ही बिल्डिंग में जन समस्याओं के समाधान के लिए चल रहे कार्य प्रसंसनीय हैं नगर निगम टीम का उत्साहवर्धन किया गया।
नगर आयुक्त तथा निगम अधिकारियों द्वारा निगम के चल रहे प्रोजेक्ट बायोडायवर्सिटी पार्क का भी स्थलीय निरीक्षण कराया गया, बायोडायवर्सिटी पार्क एनसीआर का सबसे भव्य और आकर्षक होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी बनाया जाए अपर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए, बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट के माध्यम से उक्त पार्क की प्लानिंग को कराया जाए निर्देशित किया गया, समय सीमा के अंतर्गत ही कार्य पूर्ण हो निर्देश दिए गए पर्यटकों के लिए गाजियाबाद का बायोडायवर्सिटी पार्क बहुत ही अद्भुत और सुविधाजनक हो प्लानिंग करने के लिए कहा गया।
विजयनगर जोन अंतर्गत बने जोनल कार्यालय का भी जायजा लिया गया बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो चुका है उद्घाटन से पूर्व इलेक्ट्रिक तथा इंटरनेट की वर्किंग का पर्यवेक्षण करने के लिए निर्देश दिए गए, अग्नि समन संयंत्र के अधिष्ठापन के लिए भी कहा गया।
अपर मुख्य सचिव द्वारा विजयनगर अंतर्गत आर्मी लैंड पर 6 महीने पूर्व पौधारोपण किया था जिसमें 18000 स्क्वायर मीटर लैंड पर 55000 पौधे लगाए गए थे जो अब 6 फीट से ऊंचे हो गए हैं, पौधों को वृक्ष बनते देखा अपर मुख्य सचिव द्वारा नगर निगम उद्यान विभाग की प्रशंसा की तथा मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कूड़े को हटाकर मियांवकी पद्धति से पौधारोपण किया गया है, लगभग 50 से अधिक प्रजातियों के फलदार और फूलों के पौधे लगाए गए थे जो कि अब बड़े हो रहे हैं ।
सिंदूर,पीपल,नीम,जामुन,कदम ,पिलखन,अशोक,अर्जुन, कॉनोकार्पस,चक्रेसिया ,आम गुलमोहर,बेल पत्थर,बॉटल ब्रश अमरूद के पौधे लगाए गए थे जो कि अब वृक्ष बन रहे हैंl इसी प्रकार शहर में आने को स्थान पर प्लांटेशन किया गया था जो कि अब वृक्ष का रूप ले रहे हैं वर्तमान में ऑक्सीजन का हब बन रहा है आगे भी रिक्त भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बनी हुई है, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रकाश प्रभारी आश कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें