रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । नववर्ष के अवसर पर सपनावत में स्थित माँ वैष्णो धाम मंदिर में समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता व राजीव कुमार गुप्ता ने माता रानी के विशाल भंडारे का आयोजन कराया। रविवार को दोनों भाईयों ने परिवार सहित सपनावत पहुँचकर माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात प्रशाद के रूप में हजारों लोगों के लिए भंडारे का आयोजन कराया। माँ वैष्णो धाम सपनावत में प्रत्येक रविवार को भंडारे का आयोजन कराया जाता है। तथा हजारों की संख्या में लोग माता रानी के दर्शन कर अपनी मन्नत पूर्ण करते है। सपनावत में माँ वैष्णो धाम की स्थापना संजीव कुमार गुप्ता और राजीव कुमार गुप्ता के स्वर्गीय माता पिता के द्वारा अपने पैतृक गांव में की गई है। जहाँ प्रांगण में स्वर्गीय संतोष देवी और प्रेम चंद गुप्ता जी की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता, रश्मि गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरभि गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, तनुज गुप्ता, भक्ति गुप्ता, तनुज गुप्ता, तास्विक गुप्ता, टियारा गुप्ता, इवान गुप्ता, रोहित गोयल, उमेश गर्ग, विकास गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश गोयल, ऋषभ गोयल, देवेंद्र गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सहित परिवार के अन्य लोग भी उपस्थित रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें