रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । सिद्धार्थ विहार क्षेत्र के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं समाजहित में संगठित रूप से कार्य करने के उद्देश्य से "सिद्धार्थ विहार रेज़िडेंट्स एसोसिएशन" का गठन किया गया है। संस्था के गठन के उपलक्ष्य में प्रथम कार्यक्रम के रूप में खिचड़ी (महाप्रसाद) वितरण एवं गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 600 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा 2000 से अधिक लोगों ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में क्षेत्र के नागरिकों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
एसोसिएशन के गठन का मुख्य उद्देश्य सिद्धार्थ विहार क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जनसमस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। वर्तमान में क्षेत्र की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, कई स्थानों पर डिवाइडर व स्पीड ब्रेकर का अभाव, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना, तथा पार्क निर्माण का वर्षों से लंबित रहना जैसी गंभीर समस्याएँ बनी हुई हैं। इसके अतिरिक्त भी नागरिक सुविधाओं से संबंधित अनेक मुद्दे हैं, जिनके समाधान के लिए एसोसिएशन सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
इस अवसर पर शहर विधानसभा गाजियाबाद के संजीव शर्मा, माननीय विधायक का विशेष आगमन हुआ। उन्होंने सिद्धार्थ विहार रेज़िडेंट्स एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय एवं जनकल्याणकारी कदम बताया तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
संस्था के उद्घाटन पर एवं प्रथम कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के राजेश गुप्ता (अध्यक्ष), नितिन कालरा(उपाध्यक्ष), प्रमोद गर्ग (उपाध्यक्ष),अचल मिश्रा (उपाध्यक्ष),विनोद मोरे (उपाध्यक्ष), राजेंद्र कुशवाहा (महामंत्री) ,विकास कुशवाहा (सचिव),अनिल कुशवाहा (सह सचिव), विपिन गुप्ता (कोषाध्यक्ष), प्रेम बुढ़ाकोटी (सह कोषाध्यक्ष), राम किंकर झा जी (सह सचिव), जूली कुमारी (सदस्य), वीरेंद्र यादव, एस पी जिंदल, बाबू सेठ गुप्ता, तृप्ति आर्य (समाजसेविका), अर्चना कुशवाहा, निशी कालरा, सीमा रानी, सुमन मिश्रा तथा सिद्धार्थ विहार के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें