गुरुवार, 15 जनवरी 2026

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा नन्हे स्केटर्स का किया भव्य सम्मान, नंदिनी और युग जैसे बच्चे ही देश का भविष्य हैं--प्रशांत चौधरी

 


                        रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । .गाजियाबाद से अयोध्या तक ऐतिहासिक स्केटिंग यात्रा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर अग्रसर नन्हे स्केटर्स नंदिनी एवं युग का अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य सम्मान किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर महासभा के महासचिव मास्टर मनोज नागर, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, गुर्जर भवन के अध्यक्ष विवेक भाटी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष (बीजेपी युवा मोर्चा) सचिन डेढ़ा जी सहित कार्यक्रम के आयोजक एकलव्य बैसला, प्रियांक गुर्जर मुरादाबाद के युवा ग्राम प्रधान अश्वनी चौधरी एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी जी ने कहा—

“नंदिनी और युग जैसे बच्चे ही देश का भविष्य हैं। इनका साहस, अनुशासन और समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को समाज और राष्ट्र का पूरा सहयोग मिलना चाहिए।”

सभी अतिथियों ने गाजियाबाद से अयोध्या तक की इस कठिन, साहसिक एवं प्रेरणादायक स्केटिंग यात्रा के लिए नन्हे स्केटर्स का मनोबल बढ़ाया, उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया तथा शील्ड व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी वर्ल्ड रिकॉर्ड यात्राओं के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस मौके पर नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुराग नागर,मोनू पाल समाजसेवी , वीरेंद्र उर्फ़ आशु चौधरी, समाजसेवी हैप्पी टेल्स फाउंडेशन के अध्यक्ष मयंक  सूद, केशव पंडित, संस्कार मावी, मुखिया मोहित गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें