मंगलवार, 20 जनवरी 2026

गाजियाबाद की बेटी डा० वंदना तंवर ने फिजियोथेरेपी के माध्यम से महिला खिलाडियों का हौसला बढाया--रामदुलार यादव -लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट ने ज्ञानपीठ केन्द्र 1 पर सिल्वर मेडल प्रदान किया



                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

    गाजियाबाद । लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी० टी० रोड साहिबाबाद गाजियाबाद के प्रांगण में फिजियोथेरिपिस्ट डा० वंदना तंवर को समाज सेविका फूलमती यादव ने डा० वंदना का फूल-मालाओं से स्वागत किया, तथा लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक / अध्यक्ष राम दुलार यादव शिक्षाविद के नेतृत्व में विद्वानों और ज्ञानपीठ के सदस्यों की उपस्थिति में सिल्वर मेडल प्रदान किया । इस मौके पर शिक्षाविद रामदुलार यादव ने बताया कि डा०वंदना तंवर को 17 साल का अनुभव है, जिन्होंने रांची झारखण्ड में हुए महिला हाकी लीग में अपनी सेवाएँ प्रदान की, उन्होंने खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ गुणवत्ता, पूर्ण भोजन का सुझाव दिया, जिससे महिला खिलाडियों की शारीरिक कार्य क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि हो, जो खेल के दौरान खिलाडी चोटिल हो जाते थे उनकी डा० वंदना पूरी लीग के दौरान उनमे आत्म विश्वास जगाने, उपचार जैसे मालिश, गर्म, ठंडी सिकाई और नई तकनीक का प्रयोग कर शरीर के दर्द, चोट की समस्याओं में राहत और ठीक करने का काम किया, फाइनल मैच 10 जनवरी को हुआ, सराची बंगाल टाइगर्स टीम के अनुभवी कोच ने महिला खिलाडियों में जोश भर, प्रशिक्षित किया, दीपक ठाकुर कोच का ही प्रयास था कि दिल्ली एस० जी० पाईपर से फाइनल में 3-2 के मुकाबले में उनकी टीम व वंदना तंवर को सिल्वर पदक मिला, इस अवसर पर  श्री यादव ने कहा कि गाजियाबाद की बेटी डा० वंदना तंवर ने अपनी फिजियोथेरेपी के माध्यम से महिला खिलाडियों का हौसला बढाया, चोटिलों का उपचार किया, हम सभी उन्हें धन्यवाद देते हुए कामना करते है कि आप इसी तरह खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनपद का गौरव बढ़ाएं, हम सभी आपके उत्कृष्ट कार्य से गौरवान्वित अनुभव कर रहे है।

  

 डा0 वंदना तंवर ने कोच दीपक ठाकुर के सफल प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उनके  अनुभव और खिलाडियों में आत्म विश्वास पैदा करने से ही सराची बंगाल टाइगर्स ने सिल्वर पदक प्राप्त किया, खेल से समाज, देश में सद्भाव, भाईचारा बढ़ता है, हमारा प्रयास रहेगा कि हम खिलाडियों को अच्छी से अच्छी सेवा प्रदान कर सकें, जिससे जनपद गाजियाबाद का नहीं प्रदेश, देश का नाम रोशन हो सके ।

         कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, समाज सेविका फूलमती यादव, अरुण मौर्य, झारखंडे गुप्ता, अमृतलाल चौरसिया, जगन्नथ प्रसाद, रामेश्वर यादव, राजेन्द्र सिंह, हरेन्द्र यादव, ब्रह्म प्रकाश, अनिल मिश्र, विजय भाटी, मुनीव यादव, हरिकृष्ण, राजेन्द्र यादव, सुभाष यादव ने स्वागत किया, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, पंडित विनोद त्रिपाठी ने ज्ञानपीठ सन्देश पढ़कर सुनाया, लोकतंत्र बचाना है, संविधान बचाना है, शिक्षा और चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाना है, जोरदार भारत माता की जय, डा0 वंदना तंवर जिंदाबाद के नारे से आकाश गूंज उठा।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें