मुकेश गुप्ता
खोड़ा में कंस्ट्रशन वाटर रिचार्ज करके वाटर लॉकिंग किया जाए: मंत्री सुनील शर्मा
खोड़ा में तीन नये नलकूपों की स्थापना और ओवरहैड टैंक, नलकूल व पाइपलाइन को होगा विस्तार
खोड़ा में जल समस्या हल के लिए 1720.20 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति दी
मंत्री ने मांस दुकानों के लाइसेसों की वैधता जांचने व खाद्य सामग्री की जांच करने के निर्देश दिये
गाजियाबाद । इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने आज को अधिकारियों संग गंगाजल गेस्ट हाउस, प्रताप विहार में आयोजित बैठक में जनपद-गाजियाबाद में चल रहे विकास कार्यों एवं विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा की।
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने बैठक में खोड़ा के ईओ व जल निगम अधिकारियों को पेयजल समस्या जल्द दूर करने के निर्देश देते हुए कहा कि खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कंस्ट्रशन वाटर रिचार्ज (सीडब्ल्यूआर) करके वाटर लॉकिंग किया जाए। इसके साथ ही यहां तीन नये नलकूपों की स्थापना और ओवरहैड टैंक, नलकूल व पाइपलाइन विस्तार करने के कार्य के लिए उन्होंने 1720.20 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को मांस दुकानों के लाइसेसों की वैधता जांचने व खाद्य सामग्री की जांच करने के निर्देश भी दिये।
उन्होंने कहा कि उनकी विधायक निधि एवं वर्ष 2025-26 हेतु 15वाँ वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि से निकाय क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था मौहल्ला लोकप्रिय विहार-द्वितीय, वार्ड-33 में में अपर जलाशय के पास 30 एच०पी० नलकूप स्थापना का कार्य, राजीव नगर वार्ड-07 में लोधी पुलिस चौकी के पास 30 एच०पी० नलकूप स्थापना और लोकप्रिय विहार-द्वितीय, वार्ड-33 में खोड़ा थाने के पास 30 एच०पी० नलकूप स्थापना का कार्य जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। तीन नलकूप (वार्ड नं0-01, 02 व 03) स्थापना एवं छह वार्ड (वार्ड नं0-08, 12, 14, 18, 21 एवं 25) में पाइप लाइन विस्तार कर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
इस बैठक में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा आशुतोष राय, सहित बिजली, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, यातायात विभाग, स्वास्थ्य सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मंंत्री जी ने खोड़ा में किये जा रहे स्कूलों के काया कल्प के बारे में जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया गया कि दो विद्यालयों का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दो स्कूलोंं के लिए प्रस्ताव पास किये जा चुके हैं। मंत्री जी ने बिजली विभागों को साहिबाबाद क्षेत्र में टूटे हुए तारों को तत्काल बदलने का निर्देश दिया। साथ ही सारे क्षेत्र में खाद्य पदार्थो वाले दुकानों में बेचे जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मांस, खाद्य, मिष्ठान दुकानें, रेस्टोरेंट आदि में बेचे जा रहे अथवा ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थो के संैपल लेकर संबंधित लैब से उनकी गुणवत्ता की जा करायी जाये। यदि किसी दुकान के पास वैध लाइसेंस नहीं है तो तत्काल उनके खिलाफ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
माननीय मंत्री सुनील शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वार्डो में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था की जाए। निगम कूड़ा उठाने वाले वाहनो व पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था करने की बात कही
मंत्री जी ने इन विषयों पर की अधिकारियों संग चर्च
-खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी अस्पताल हस्तान्तरण व बचे हुए सरकारी स्कूलों का कायाकल्प एवं पेयजल व स्वच्छता पर चर्चा।
- खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों एवं चल रहे कार्यों की समीक्षा
-खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र में चल रही खुली मांस की दुकानों पर समीक्षा
-नगर पालिका परिषद् में अवैध विज्ञापन पट्ट (होर्डिंग) की समीक्षा
-जल निगम द्वारा नगला अटौर में रेनीवेल की प्रगति की समीक्षा
-लोक निर्माण विभाग द्वारा विधान सभा क्षेत्र-साहिबाबाद में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा
जल निगम द्वारा संजय कालोनी, अर्थला करहेड़ा, पसौंडा, गरिमा गार्डन, पंचशील कालोनी, डिफेन्स कालोनी, हर्ष विहार, गगन विहार में डाली जा रही सीवर लाइन के कार्यों की समीक्ष
खोड़ा में ओवरहैड टैंक, नलकूल व पाइपलाइन का होगा विस्तार
खोड़ा में पेयजल के समाधान के लिए खोड़ा में ओवरहैड टैंक, नलकूल व पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। नगर पालिका परिषद, खोड़ा मकनपुर के 34 वार्डों में 70 टैंकरों के माध्यम से प्रतिदिन 0.47 एम०एल०डी० पेयजल (प्रत्येक वार्ड में 04 टेंकर प्रतिदिन गंगाजल), 10 स्थानों पर 5000 ली० की अस्थाई टंकी से 0.10 एम०एल०डी० तथा 01 ट्यूबवैल से 0.29 एम०एल०डी० (कुल 0.83 एम०एल०डी०) की जलापूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त स्थायी पेयजल व्यवस्था के लिए मकनपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्रान्तर्गत भू-जल को पेयजल के रूप में उपलब्ध कराने के विकल्प पर विचार किया गया। नगर पालिका परिषद खोड़ा के जिस क्षेत्र में पीने योग्य पानी पाया गया है, वहां तीन नलकूपों की स्थापना का काम प्रगति पर है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें