रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । गाजियाबाद लोहा विक्रेता मंडल के अध्यक्ष एवं टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव डॉ.अतुल कुमार जैन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रावी सभा तथा राधा संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष,प्रसिद्ध उद्यमी और समाजसेवी जगदीश साधना को उनके निवास पर जाकर पुष्प गुच्छ भेंट करके जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
अतुल जैन ने कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि जगदीश साधना सदैव स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें और दीर्घायु हों। साथ ही जन्मदिन और नव वर्ष के अवसर पर यह भी कामना है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
समाज और राजनीतिक और औद्योगिक क्षेत्र के गणमान्यों से भी मुलाकात हुई।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें