गुरुवार, 22 जनवरी 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा 24—26 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस—2026: अभिनव गोपाल



                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । मुख्य विकास अधिकारी  अभिनव गोपाल द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन, गाजियाबाद द्वारा 24-26 जनवरी 2026 को ''उत्तर प्रदेश दिवस-2026'' का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य कार्यक्रमः 24 जनवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे से  पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, नेहरू नगर, गाजियाबाद में आयोजित किया जायेगा।

उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन 24 से 26 जनवरी 2026 तक गाजियाबाद में भव्य एवं व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा, औ‌द्योगिक प्रगति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम में प्रदर्शनियाँ, संगोष्ठियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, प्रतियोगिताएँ, रोड-शो और सम्मान समारोह शामिल होंगे।

जिसमें तिथिवार 23 जनवरी 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 (मुख्य समारोह), 25 जनवरी 2026: राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं मतदाता जागरुकता दिवस, 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस (समापन) कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि लखनऊ में होने वाले राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके उपरांत जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

*युवा, स्वच्छता एवं सामाजिक अभियान*

12-23 जनवरी 2026: युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलकूद व युवा कार्यक्रम; विजेताओं को उत्तर प्रदेश दिवस पर सम्मान एवं  12-26 जनवरी 2026: नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान-सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में साफ-सफाई अभियान।

*सम्मान एवं पुरस्कार*

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर निम्न को सम्मानित किया जाएगाः जनपद गाजियाबाद के उत्कृष्ट उद्यमी।, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता।, सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जनपद गाजियाबाद के निवासी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएँ।, उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, प्रगतिशील किसान, वैज्ञानिक, विभिन विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारी/कर्मचारी|

*प्रदर्शनी एवं स्टॉल*

आयोजन स्थल पर विभागीय प्रदर्शनियों एवं स्टॉल लगाए जाएंगे: कुल विभागीय स्टॉलों की संख्याः 25, इन स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। प्रमुख विभाग/थीम में शामिल हैं: पर्यटन विभागः कला, संस्कृति व विरासत आधारित प्रदर्शनी।, समाज कल्याणः भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आधारित प्रदर्शनी।, परियोजना/नेडाः पीएम सूर्य घर योजना।, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी सुरक्षाः मिशन शक्ति आधारित प्रदर्शनी।, शिक्षाः अटल बिहारी वाजपेयी शताब्दी वर्ष आधारित प्रदर्शनी।, उ‌द्योग एवं उद्यम विकासः ओडीओपी उत्पाद, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इन्वेस्ट यूपी, एक जनपद-एक उत्पाद।, सूचना एवं जनसंपर्कः प्रगतिशील उत्तर प्रदेश, काकोरी ट्रेन एक्शन, आपातकाल, सरदार पटेल आदि विषय।, कृषि, पशुपालन, सहकारिता, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन कल्याण, स्वास्थ्य, बैंकिंग, खादी एवं ग्रामोद्योग, उ‌द्यान, बेसिक शिक्षा, एनआरएलएम, स्वयं रोजगार आदि विभाग।, सभी विभागों को निर्देश है कि 23 जनवरी 2026 की शाम तक अपने स्टॉल पूर्ण कर 24 जनवरी सुबह 9:00 बजे तक तैयार रखें।

*प्रमाण-पत्र एवं लाभ वितरण*

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र, स्वीकृति पत्र व लाभ वितरण किया जाएगा, जैसे: फार्मर रजिस्ट्री, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, विश्वकर्मा योजना, खादी ग्रामो‌द्योग, युवा सशक्तिकरण योजना, पीएम शहरी आवास योजना, एनआरएलएम, स्वास्थ्य विभाग, एसआईआरएस, तथा अन्य विभागों की योजनाएँ।

कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक तैयारियाँ

सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग नोडल।, स्वास्थ्य सुविधा हेतु डॉक्टरों की टीम व एम्बुलेंस तैनात।, मंच संचालन, सजावट, प्रकाश, ध्वनि, जनरेटर, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था। अतिथियों के स्वागत, बैठने, जलपान और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था। सभी व्यवस्थाओं हेतु अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त।

कार्यक्रमों को आयोजित करने के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करना।, सरकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाना।, युवाओं, किसानों, उद्यमियों, महिलाओं और श्रमिकों को प्रेरित करना।, पर्यटन, स्वच्छता और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना।

मीडिया के लिए संदेश

उत्तर प्रदेश दिवस-2026 गाजियाबाद में राज्य की उपलब्धियों, योजनाओं और भविष्य की दिशा को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मीडिया से अनुरोध है कि वे 25 विभागीय स्टॉलों, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, युवा गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन जन-जन तक अपनी सकारात्मक संदेश पहुँचा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें