रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
*वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित: डॉ.मंजू सिवाच*
*प्रदेश व जनपद में हुआ है चहुंमुखी विकास: संजीव शर्मा*
*वर्तमान सरकार ने अपराध व भ्रष्टाचार पर पाया है काबू: नन्द किशोर गुर्जर*
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर पं0दीनदयाल आॅडिटोरियम में उत्तर प्रदेश दिवस—2026 का भव्य आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के नेतृत्व व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के मार्गदर्शन/ प्रबंधन/ संचालन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नरेन्द्र कश्यप, विधायम मोदीनगर डॉ.मंजू सिवाच, विधायक सदर श्री संजीव शर्मा, विधायक लोनी नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह जी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मंत्री नरेन्द्र कश्यप के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत किया गया तदोपरांत मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी का फीताकाटकर उद्घाटन किया गया। मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों जिसमें जैन शिकंजी, जैन स्वीट्स, समाज कल्याण, सौर ऊर्जा, बेटी बचाओं—बेटी पढ़ाओं, महिला कल्याण विभाग, माध्यम शिक्षा, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, श्रम विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवन मिशन, कृषि विज्ञान केन्द्र, दिव्यांग सशक्तिकरण, सहकारिता विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, प्राईवेट स्कूल, दुग्ध एवं पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, उद्यान एवं खाद्यय प्रसंस्करण, कृषि विभाग सहित कुल 25 स्टॉलों का अवलोकन किया। तदोपरांत मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं गणमान्यों को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नन्हें कलाकारों द्वारा गणेश वंन्दना, गंगा आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। सालवान, युक्ता एण्ड मुक्ता, एमबी गर्ल्स, शम्भु दयाल ग्लोबल, केआर मंगलम्, क्पोजिट विद्यालय लोनी, जीजीआईसी प्रेम नगर सहित अन्य नन्हें सहित अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, नुक्कट नाटक, स्टोरी सांग, उत्तर प्रदेश की गाथा सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोहा। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण में माननीय गृह मंत्री केन्द्र सरकार अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सम्बोधन ध्यान से सुना व देखा गया। मंत्री जी द्वारा मेरठ मण्डल पर बनी शार्ट फिल्म का भी उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्वागत सम्बोधन एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समापन सम्बोधन देते हुए सभी का आभार प्रकट किया गया।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 2050 में राज्य बनाया गया था और प्रदेश में योगी सरकार बनने के उपरांत ही यह प्रदेश मोदी जी—योगी जी के नेतृत्व में गौरवशाली प्रदेशों में गिना जाने लगा है। वर्तमान में यह भारत का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मेरा आप से आग्रह है कि अपने देश को विश्व में नम्बर वन बनाने हेतु अपने प्रदेश को नम्बर वन बनायें और प्रदेश को नम्बर वन बनाने हेतु अपने जनपद को नम्बर वन बनाये। आज हमारा जनपद एवं प्रदेश सांस्कृतिक, विकास, टैक्नोलॉजी, स्वास्थ्य सेवाऐं सहित अन्य क्षेत्रों में टॉप पर है, हम सभी का प्रयास एवं लक्ष्य होना चाहिए कि हम उत्तर प्रदेश को देश में ही नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर नम्बर 01 पर लाएं। इसके साथ ही आप सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकानाएं।
विधायक डॉ.मंजू शिवाच ने कहा कि वर्तमान की सरकार में मेरे प्रदेश की हर महिला और हर बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।
विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जनपद का विकास के हर क्षेत्र में अग्रसर है और हमें इसे नम्बर—1 पर लाना है।
विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जो लगाम लगाई है वह इससे पहले कोई नहीं लगा पाया। आज हमारा जनपद ही नहीं अपितु प्रदेश भी अपराध मुक्त बन रहा है।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने सभी कलाकारों और जनपद के गौरव, उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं लाभार्थियों को पुरस्कृत, प्रशस्ति पत्र एवं किट वितरण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों, मीडिया बन्धुओं, उर्त्कष्ट कार्य करने वालों एवं हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ.पूनम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सम्बंधित लोगों को सम्मानित किया गया।
इस दौरान एनआरएलएम से 8, प्रधानमंत्री आवास योजना में 10, कृषि विभाग से 6, जिला उद्योग केन्द्र से 10, बाल विकास से 7, खादी ग्रामोद्योग से 5, श्रम विभाग से 5, जिला पूर्ति विभाग से 10, महिला कल्याण से 22, दिव्यांगजन से 4 सहित अन्य को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, वन विभाग, पशुपालन विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, समाज कल्याण, जिला उद्योग केन्द्र, जिला पूर्ति, दिव्यांगज सहित अन्य विभागों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी एवं जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को गौरव सम्मान व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें