रविवार, 18 जनवरी 2026

आने वाली पीढ़ियों के लिए हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता :स्वामी दीपंकर महाराज



                       सत्ता बन्धु संवाददाता

            विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित 

जहांगीराबाद । रविवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें ध्यान गुरु स्वामी दीपंकर महाराज का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। नगर के शुभकामना मैरिज होम में आयोजित इस सम्मेलन में स्वामी दीपंकर महाराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि "अगर संघ न होता तो आज भारत का नक्शा कई जगह से फटा होता।" उन्होंने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा जाति पूछकर हिंदुओं की हत्या का भी जिक्र किया। स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा कि 80 प्रतिशत हिंदू आबादी होने के बावजूद 20 प्रतिशत लोग विपक्षी पार्टियों को अपने इशारों पर नचाते हैं। उन्होंने 'भीम और मीम' की राजनीति करने वालों को कहीं भी 'डिस्काउंट' न मिलने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी बेटियों और बच्चों से संवाद करें और उनके साथ समय बिताएं, ताकि कोई 'गैर' उनका न हो जाए।

उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि हिंदू अलग-अलग जातियों में बंटे हुए हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी को हिंदू बनकर रहना चाहिए। स्वामी दीपंकर महाराज ने कहा कि जिस दिन उनके यहां जन्मा हर बच्चा हिंदू होगा, उस दिन वह अपनी यात्रा बंद कर देंगे। आरएसएस के विभाग सह शारीरिक शिक्षा प्रमुख राजेश जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सोनू पाठक ने की, जबकि संचालन अखिलेश तिवारी ने किया। इस सम्मेलन को सफल बनाने में नन्हे सिंह लोधी, विपिन रुहेला, नवीन बंसल, डॉ. दीपक गुप्ता, मूलचंद बंसल, गुरमीत सिंह, पुनीत शर्मा, राजीव खदाना, प्रदीप गोयल, पुष्पेंद्र जी, हिमांशु वाष्र्णेय और कनिष्क शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग किया। इस मौके पर कृष्णकांत वाष्र्णेय, पालिकाध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, मनोज शास्त्री, संतोष लोधी, संदीप गोयल, अंशुल बंसल, संदीप वाष्र्णेय, मनोज गुप्ता, हिरदेश पाठक और संजय लोधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सब्जी मंडी चौराहे पर भी व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के अध्यक्ष रोहित पहाड़ी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्वामी दीपंकर महाराज का जोरदार स्वागत


किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें