शनिवार, 17 जनवरी 2026

नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के समक्ष 11 सूत्रीय मांग पत्र पर की चर्चा- निगम कर्मचारियों के लिए हाई राइज बिल्डिंग का होगा निर्माण-- नगरआयुक्त

 


                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो द्वारा नगर आयुक्त सहित निगम अधिकारियों के समक्ष कर्मचारी हित तथा निगम हित के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा की गई जिसके क्रम में कर्मचारी हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कर्मचारियों के लिए विभागीय पदोन्नति, कर्मचारियों के लिए आवासीय समस्या के समाधान के क्रम में भावनाओं की मरम्मत का कार्य, समस्त जोन में नए फर्नीचर की सुविधा, सभी जोन में वाटर कूलर की सुविधा, रिकॉर्ड रूम स्थापित करने की सुविधा, मुख्यालय भवन में सेंट्रलाइज्ड वातानुकूलन व्यवस्था, कर्मचारियों के आईडी कार्ड की सुविधा, विजयनगर जोनल कार्यालय को प्रारंभ करने, मालियों के लिए सेवा केंद्र की स्थापना कराने को लेकर चर्चा की गई, नगर आयुक्त द्वारा सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मांग पत्र के बिंदु संख्या तीन पर विशेष ध्यान देते हुए कर्मचारियों के लिए निगम भूमि पर हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण करने की योजना है बताया गयाl गांधीनगर, मधुबन बापूधाम तथा राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में निगम की भूमि पर अपर नगर आयुक्त से लेकर सभी स्थाई अकेंद्रीय कर्मचारी एवं केंद्रीय सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारी के लिए हाई राइज अपार्टमेंट और बिल्डिंग निर्माण पर चर्चा की गई । मौके पर उपस्थित नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनुराग नागर द्वारा कर्मचारियों के लिए आवासीय समस्या के समाधान को सुनकर धन्यवाद किया गया।


कर्मचारियों के हित में नगर आयुक्त के समक्ष रखे गए मांग पत्र पर चर्चा के साथ-साथ समाधान भी किया गया, विजयनगर जोनल कार्यालय शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए, समस्त जोन में आवश्यकता को देखते हुए फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिए भी विभाग को निर्देशित किया गया, अन्य बिंदुओं पर भी एक सप्ताह में निर्णय लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश टीम को दिए गए, 345 कर्मचारियों तथा 84 अधिकारियों हेतु हाई राइज बिल्डिंग का निर्माण का निर्णय भी लेते हुए कार्य योजना बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए, मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधकजल कामाख्या प्रसाद आनंद, डॉ अनुज प्रभारी उद्यान उपस्थित रहे, नगर निगम कर्मचारी संघ से उपाध्यक्ष मयूर गिरधर, संगठन मंत्री आकाश शर्मा, उप मंत्री भीम सिंह, अरविंद त्यागी प्रदीप राठी भी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें