रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद, 16 जनवरी 2026। नेहरू वर्ल्ड स्कूल, शास्त्री नगर, गाजियाबाद में ट्रिपल टैक बास्केटबॉल फाउंडेशन द्वारा उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ (UPBA) के तत्वावधान में 3x3 सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन 13 से 14 जनवरी 2026 तक किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 31 टीमों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) रहे। कार्यक्रम की शोभा अतिथि सम्मान के रूप में जे. के. गौड़, संस्थापक एवं चेयरमैन, जेकेजी एजुकेशन ग्रुप की गरिमामयी उपस्थिति से और भी बढ़ी। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सराहना की।
इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय 3x3 बास्केटबॉल चैंपियनशिप, जो दिल्ली में आयोजित की जाएगी, के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना था।
कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद पुरुष वर्ग में लखनऊ की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अलीगढ़ की टीम उपविजेता रही और गाजियाबाद की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में यूपी पुलिस की टीम विजेता बनी. नॉर्थ ईस्ट रेलवे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बाराबंकी की टीम तृतीय स्थान पर रही।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने अनुशासन, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक खेल का शानदार प्रदर्शन किया। सफल आयोजन और उच्च स्तरीय मुकाबलों के साथ चैंपियनशिप का समापन हुआ।
आयोजकों ने नेहरू वर्ल्ड स्कूल के सहयोग, सभी टीमों, निर्णायकों, अतिथियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें