सोमवार, 21 सितंबर 2026

नगर आयुक्त ने लाजपत नगर साहिबाबाद के 79 वर्ष के सीनियर सिटीजन को शहर के प्रति उत्साह देख किया सम्मानित


मुकेश गुप्ता

 शहर हित में 15 साल पहले निगम को दिए गए सुझावों को धरातल पर पूरा होते देख नगर आयुक्त से मिलने आए 79 साल के बुजुर्ग, बोले थैंक यू नगर निगम

गाजियाबाद । जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से लाजपत नगर साहिबाबाद के 79 वर्ष के सीनियर सिटीजन  जयंत बाबूराव द्वारा मुलाकात की। जिनके द्वारा शहर में चल रहे शहर हित के कार्यों पर गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद किया गया, विशेष रूप से नंदी पार्क गौशाला की व्यवस्था, निराश्रित श्वानों में चिप लगाने का कार्य तथा वैक्सीनेशन का कार्य पर प्रसन्नता जाहिर की गई डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को बढ़ावा और कचरा पृथक्करण पर निगम टीम का धन्यवाद किया गया।

गाजियाबाद नगर निगम जहां विकास कार्यों को कर रहा है शहर में नए-नए प्रोजेक्ट ला रहा है जिसमें स्पोर्ट्स कंपलेक्स, बायो डायवर्सिटी पार्क, सी एम ग्रिड फेस 2 व अन्य पर कार्य चल रहा है वही शहर हित में जन जागरूकता अभियान पर भी कार्य कर रहा है डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के साथ साथ, कचरा पृथक्करण पर शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है, गीले कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को हर घर समझ रहा है इसी के साथ-साथ शहर में निराश्रित श्वानों में माइक्रोचिप लगाने की कार्यवाही भी की जा रही है जो की सराहनीय है। जयंत बाबूराव द्वारा गाजियाबाद नगर निगम में 15 साल पहले श्वानों में माइक्रोचिप लगाने तथा गीले कचरे से खाद बनाने व अन्य पर्यावरण और शहर हित के लिए पत्र लिखकर अपना सुझाव दिया था, आज धरातल पर कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न होता देख प्रसन्नता जाहिर की गई, गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद करने के लिए नगर आयुक्त से मुलाकात की, बताया 15 साल से लगातार शहर हित और पर्यावरण हित के लिए लगातार निगम से जुड़कर कार्य कर रहे हैं, पर्यावरण हित के सुझाव भी दिए गए है, नगर आयुक्त द्वारा लाजपत नगर साहिबाबाद के सीनियर सिटीजन जयंत बाबूराव का उत्साह देखा सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने शहर वासियों को भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने, कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक मुक्त गाजियाबाद बनाने, रिड्यूस रीयूज रीसाइकिल को बढ़ावा देने के लिए जन-जन को जागरूक करने और सहयोग करने की अपील की गई, गाजियाबाद नगर निगम शहर की ऐसी सामाजिक संस्थाओं तथा व्यक्ति विशेष को सम्मानित कर रहा है जिनके द्वारा शहर हित और पर्यावरण हित के लिए कार्य किया जा रहे हैं जो की सराहनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें