मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद। विजय नगर निवासी एवम रोज़बेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह के पुत्र बलप्रीत सिंह का नाम उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अधिवक्ता रोल में दर्ज किया गया है। उन्हें अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 17 के अंतर्गत नामांकन प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा 17 अगस्त 2026 को जारी प्रमाण-पत्र के अनुसार बलप्रीत सिंह का नामांकन संख्या UP20773/26 है। उन्हें दो वर्ष के लिए वैध अस्थायी अधिवक्ता पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। बलप्रीत सिंह मौजुदा समय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता बनने पर उनके समर्थकों परिजनों आदि ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें