सोमवार, 28 सितंबर 2026

"सादगी एवं ईमानदारी" दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह का जन्मदिन-रामदुलार यादव

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरुप पार्क जी० टी० रोड साहिबाबाद के प्रांगण में शनिवार को भारत के यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री ईमानदारी, नैतिकता की प्रतिमूर्ति, विश्व के महान अर्थशास्त्री, विलक्षण प्रतिभावान, सादगी, सरलता की बेजोड़ मिसाल डा० मनमोहन सिंह का जन्म दिन सार्वजनिक जीवन में "सादगी एवं ईमानदारी" दिवस के रूप में मनाया गया, समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रहे। अध्यक्षता सरदार जगतार सिंह भट्टी ने, आयोजन इंजी० धीरेन्द्र यादव ने, संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया, कार्यक्रम में शामिल सभी साथियों ने डा० साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया, तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरि-भूरि प्रसंशा की तथा उनके सम्मान में जोरदार नारे लगाये, राजेन्द्र सिंह ने भजन तथा हुकुम सिंह ने देश प्रेम से सराबोर गीत प्रस्तुत कर सभी को आत्मविभोर कर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद ने कहा कि जब भारत गंभीर आर्थिक संकट में था, तब 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री के आग्रह पर आपने वित्तमंत्री का पद ग्रहण कर उदारीकरण, निजीकरण, वैश्वीकरण की व्यवस्था लागू कर विदेशी कंपनियों को भारत में व्यापार करने के लिए आमंत्रित किया, तथा देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। आप ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित किया, आप की ईमानदारी, सादगी, नैतिकता और समर्पण भाव का लोहा पूरा विश्व मानता है, आप काम में विश्वास रखते थे, देश को आज आप जैसे कर्तव्यपरायण नेता की आवश्यकता है, हम आपको स्मरण करते हुए गौरव अनुभव करते है, इसलिए कि अमेरिका में विश्व के 50 ईमानदार व्यक्तियों की सूची में आप का नाम पहले स्थान पर है, आपके ही कार्यकाल में देश में महात्मा गाँधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हुआ, जिससे आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को उनके गाँव में ही काम मिला, लेकिन आज मंहगाई, बेरोजगारी से जनता अपने को ठगा महसूस कर रहा है, छात्र, नवजवान, व्यापारी, किस्नान, मजदूर बदहाल, परेशान है, लोकतंत्र, संविधान, संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित किया जा रहा है, मीडिया, गोदी मीडिया बन गया है, आज जो आपने भविष्यवाणी की थी वह सच साबित हो रही है, देश आप का ऋणी है, हम सभी आपको श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए गौरवान्वित हो रहे है।

कार्यक्रम में शामिल रहे, राम दुलार यादव, सरदार जगतार सिंह भट्टी, ओम प्रकाश अरोड़ा, सम्राट सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, अनिल मिश्र, विजय मिश्र, मुनीव यादव, इंजी० धीरेन्द्र यादव, शिशिर यादव, हरिकृष्ण यादव, विक्रम सिंह, सुभाष यादव, राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह आदि

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें