रविवार, 6 सितंबर 2026

श्री रामलीला समिति द्वारा राजनगर में विधि विधान से हुआ भूमि पूजन,हनुमान जी की पताका हुई स्थापित




                                 मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से आगामी रामलीला महोत्सव  हेतु भूमि पूजन  किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक अजीत पाल त्यागी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में  पार्षद प्रवीन चौधरी (डिप्टी मेयर),  तथा समाज सेविका विभा रावत ने पूजन किया एवं हनुमान जी की पताका स्थापित की।

पताका की स्थापना से पूर्व  संस्था के सभी पदाधिकारियों,अतिथियों व सदस्यों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया तथा हवन एवं पूजन में भी भागीदारी की। इस दौरान कलाकारों द्वारा वीर हनुमान जी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकार जब हनुमान जी के रूप में मंच पर उतरे तो स्वतः सभी के साथ श्रद्धा से जुड़ गये और सभी ने झुक कर प्रणाम किया। 






भक्ति भाव से सभी ने सुन्दरकाण्ड की समाप्ति के बाद मिलकर रामलीला महोत्सव के लिए भूमि पूजन किया एवं हनुमान जी की पताका स्थापित की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे परम श्रद्धेय प्रभु राम जी कृपा से आज यह शुभ अवसर हमें  मिला है। प्रभु हनुमान जी से प्रार्थना है कि श्री राम महोत्सव का पूरा आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो। उन्होंने सभी को इस राम जी के कार्य में सहयोग के लिए बधाई दी।

 इस मौके पर संस्थापक सदस्य एवं मुख्य संरक्षक जितेंद्र यादव ( पूर्व विधायक)ने कहा कि भगवान राम हम सभी के प्रेरणास्त्रोत है , उनके आदर्श हम अपने जीवन में ढाल सकें तथा हर उम्र के लोगों को तक उनके आदर्शो को पहुंचा सकें, और मानवीय मूल्यों की धरोहर नई पीढ़ी को सौंप सकें, इसलिए हर वर्ष रामलीला का मंचन किया जाता है। महामंत्री सीए दीपक कुमार मित्तल ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जल्दी ही सभी पदाधिकारियों को उनका दायित्व सौंप दिया जाएगा।

भूमि पूजन के दौरान समिति के अध्यक्ष  जय कुमार गुप्ता, महामंत्री सीए दीपक कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के शर्मा, संरक्षक  नरेश सिंगल, संगठन मंत्री  मुकेश मित्तल एवं अमरीश कुमार त्यागी ,मुख्य मेला प्रबन्धक विनीत शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एन पाण्डेय, आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सीए डीके गोयल ,  मोती लाल गर्ग, के पी गुप्ता,  उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंघल, एस.एन.अग्रवाल,  दीपक कांत गुप्ता , विधि सलाहकार अमरपाल तेवतिया,आकाश वशिष्ठ, सचिव मनीष वशिष्ठ,अलोक मित्तल,संयुक्त कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विनोद गोयल, प्रचार मंत्री रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, विजय लुंबा, देवेंद्र गर्ग, राजेश गुप्ता, अमरीश बंटू, भाजपा नेता नीरज त्यागी, ओम प्रकाश भोला, मदनलाल हरित, गोल्डी सहगल, वीरेंद्र सारस्वत, पंकज भारद्वाज, संजय गर्ग , पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरके जैन, भूपेंद्र चित्तौडिया, मेघना बंसल, गगन अरोड़ा आदि समेत राजनगर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें