सोमवार, 14 सितंबर 2026

आर्य समाज सनातन की रीढ - मनोज धामा

 



मुकेश गुप्ता 

गाजियाबाद  ‌। बेहटा गांव स्थित लावण्या फार्म हाउस मे जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गाजियाबाद दूारा शनिवार को सघन वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया ।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा भी मुख्य अतिथि के रूप मे कार्यक्रम मे उपस्थित रहे । 

कार्यक्रम के आयोजकों दूारा मनोज धामा का पटका पहनाकर स्वागत किया ।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने भी सभी को संबोधित करते हुये कहा कि आर्य समाज हमारे समाज मे सुधार के लिये बहुत कार्य कर रहे हैं जिनमे समाज मे चल रही कुरीतियों का विरोध , आंदोलन, मूर्तिपूजा, जात-पात के भेदभाव, छुआछूत, बाल विवाह, बहुविवाह और पाखंडपूर्ण अंधविश्वासों का कड़ा विरोध करता है। 

सामाजिक सुधार: इसने महिलाओं की शिक्षा, विधवा पुनर्विवाह और सामाजिक समानता का जोरदार समर्थन किया है। 

शिक्षा में योगदान: समाज ने देश में वैदिक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए डीएवी (DAV) स्कूल/कॉलेज और गुरुकुलों की स्थापना में बड़ा योगदान दिया है।

इस अवसर पर श्रद्धानन्द शर्मा, नितिश कुमार, आचार्य कृष्ण मुनी, भजन उपदेशिका कल्याणी जी, सभासद मोनू प्रधान, बबलू खलीफा,मनोज आर्य,नीरज, रणवीर धामा, राजवीर धामा, किरणपाल धामा, अमित कुमार, योगेन्द्र भारदूाज, चांदू आर्य, वैदकौर, नीलम,संगीता, रेणु, पूजा, सहित सैकड़ों की संख्या मे आर्य समाज के अनुयायी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें