मंगलवार, 8 सितंबर 2026

शहर विधायक संजीव शर्मा ने जिलाधिकारी से उनके राजनगर स्तिथ आवास पर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर की मुलाक़ात






मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । शहर विधायक संजीव शर्मा ने जिलाधिकारी से उनके राजनगर स्तिथ आवास पर मुलाक़ात की। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। शहर विधायक संजीव शर्मा जी ने  स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित विभाग समयबद्ध तरीके से सभी विकास कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें, यह सुनिश्चित किया जांए।

बैठक में निम्न प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई—

1. लाइनपार क्षेत्र में बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई।

2. गौर सिद्धार्थ सोसाइटी, सिद्धार्थ विहार में गंगाजल की वाटर सप्लाई शुरू करवाने के संबंध में।्व

्वंवंवधववौ3. विधानसभा क्षेत्र में जल निगम द्वारा निर्मित पांच पानी की टंकियों का अभी तक हस्तांतरण नहीं किए जाने का विषय। विधायक जी ने बताया कि संबंधित विभाग को कई पत्र भेजे जाने के बावजूद उचित जवाब नहीं दिया गया है।

4. गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में आधार सेंटर स्थापित किए जाने के संबंध में।

5. महामाया स्टेडियम, गाजियाबाद में निर्माण एवं विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच के संबंध में।

6. क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में फायर स्टेशन स्थापित कराए जाने के संबंध में।

7 श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर कॉरिडोर एवं दुकानों से संबंधित विषय पर आवश्यक कार्रवाई।

8. भूमियों से संबंधित समाज कल्याण विभाग की जानकारी एवं कार्रवाई के संबंध में।

9. NHAI एवं PWD से संबंधित सड़क चौड़ीकरण के विषय पर आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।

शहर विधायक  संजीव शर्मा ने कहा कि गाजियाबाद शहर का समग्र एवं संतुलित विकास हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बेहतर हों, युवाओं और बेटियों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलें, यातायात व्यवस्था सुगम हो तथा आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर मिले—इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि जनहित से जुड़े इन सभी विषयों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि गाजियाबाद को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य तेजी से आगे बढ़ सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें