गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा आयोजित पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिवस समारोह की कार्ययोजना एवं समन्वय बैठक” 6 सितंबर 2026 सुबह 10.30 बजे पार्टी कार्यालय पर (सुभास पार्टी) की आयोजन किया गया जिसमें 17 सितंबर को होने वाले पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव के जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया गया ।
बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने की, उन्होंने कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी के बारे में पूछा और बताया पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जन्म 17 सितंबर 1951 को हुआ था और यदि आज वे जीवित होते हैं तो 75 साल के होते, पार्टी उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाना चाहती है इसलिए किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।
इसके उपरांत पार्टी के मुरादनगर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा, पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव हम सबके दिलों में बसते हैं और उनके जन्मदिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा इसमें पूर्वांचल से जुड़े विभिन्न संगठन कार्यक्रम को सफल बनाने में लग गए हैं हम उनका धन्यवाद करते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए विश्व भोजपुरी सम्मेलन गाजियाबाद इकाई के महामंत्री जेपी द्विवेदी ने कहा कि अशोक श्रीवास्तव ने भोजपुरी को विश्व तक पहुंचने में बहुत योगदान दिया है उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता हमें उनका जन्मदिन बहुत ही भव्य तरीके से बनाना है।
इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूर्वांचल भोजपुरी महासभा के संरक्षक जेपी यादव ने अशोक श्रीवास्तव के भोजपुरी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए योगदान को याद किया और उन्हें पूर्वांचल के लोगों के दिलों का सम्राट बताया इसके बाद बैठक में पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने अपने विचार रखें उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव का जीवन सदैव दूसरों की सहायता के लिए रहा उन्होंने उनसे जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान किया और हर जरूरतमंद की हर संभव सहायता की, कार्यकर्ताओं में उनके लिए एक अलग ही सम्मान और प्यार है हम कार्यकर्ताओं का यह प्रथम कर्तव्य है कि हम उनकी याद में किए जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना हर संभव प्रयास करें अशोक श्रीवास्तव अमर हो गए हैं और वह सदैव पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिलों में रहेंगे।
समीक्षा बैठक का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया इसके बाद आए कार्यकर्ताओं ने हल्का जलपान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से दीनानाथ मिश्रा शांति झा शिव मोहन सिंह विजय सिंह अनिल श्रीवास्तव आशुतोष सिन्हा रामनरेश ठाकुर कमल यादव शैलेंद्र श्रीवास्तव दिग्विजय सिंह हरिशंकर वर्मा अनिल सिंह आरपी शुक्ला संजय श्रीवास्तव गिरीश मिश्रा महेश पांडे लल्लन सुजीत तिवारी विनोद अकेला प्रभाशंकर सिंह कृष्ण मोहन झा राजेंद्र यादव दीपक वर्मा रिंकू विकास शैलेश शर्मा हरि ओम शर्मा सेठ साहब उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें