गुरुवार, 3 सितंबर 2026

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक की, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के पारिवारि सदस्यों को भी योजना से जोड़ने के दिए निर्देश




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ  की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों के साथ आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता चन्द्रा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 1200 आंगनबाडी कार्यकर्त्री तथा 1015 आंगनबाडी सहायिकाएं तैनात है। जिसके सापेक्ष 986 आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों तथा 821 आंगनबाडी सहायिकाओं के आयुष्मान कार्ड बनाये गये है। बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा कुल 191 आंगनबाडी कार्यकर्त्री तथा 165 आंगनबाडी सहायिका नव निर्मित डाटा प्रेषित किया गया है। 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया गया कि आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के पारिवारिक सदस्यों को भी योजना से जोडते हुए आयुष्मान कार्ड बनाये जाएं। बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि लखनऊ स्तर से आयुष्मान कार्ड पोर्टल पर उपलब्ध सूची में मृत, सेवानिवृत्त, त्यागपत्र दे चुकी आंगनबाडी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के नाम भी अंकित है जिसमें संशोधन किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये की ऐसी नाम की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराये जाये तथा सूची में संशोधन कराया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें