सोमवार, 28 सितंबर 2026

नुक्कड सभा बनेगी लोनी मे बदलाव का आधार" :- मनोज धामा





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद 27 सितंबर 2026 । राष्ट्रीय लोकदल के नेता व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने रविवार को वार्ड 29 राम पार्क एक्सटेंशन मे कालोनी वासियों ने नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत की ।

इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष मनोज धामा का ढोल-नगाडों के साथ फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । 

 कार्यक्रम मे मनोज धामा ने सभी कालोनीवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी के बीच पंहुचकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है आप लोगों के दूारा जिस प्रकार से मेरे व मेरे परिवार के प्रति इतना सम्मान व प्यार दिया है उसके लिये मै आप सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट करता हूं एवं आप सभी की जो भी समस्या आपके दूारा मेरे सामने रखी गयी है जल्द ही उन सभी का निदान मेरे दूारा कराया जायेगा एवं जल्द ही वार्ड मे पहले से भी अधिक तीव्र गति से विकास कार्य कराये जायेंगे  ।

लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि आने वाला समय चुनावी समय है आप सभी क्षेत्र वासियों को अपने मत करने का जो अधिकार मिला है उसको इस्तेमाल करने का मौका मिलने जा रहा है और आप सभी जानते हैं कि किस प्रकार से लोनी की राजनीति को बदलने का समय आ गया है इस तरह की छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से हम सभी लोग एक बडी ताकत बनने का काम करेंगे और आने वाले समय मे लोनी की राजनीति की दशा और दिशा को बदलने का काम करेंगे ।

इस अवसर पर जय भगवान, अनिल त्यागी, बिजेन्द्र कौशिक, विजेन्द्र भारदूाज, बालेश्वर, पप्पू भगतजी, नीरज, सुनील, प्रदीप कुमार, प्रीतम गिरि, धर्मराज सैनी, सुशील पंडित, जया देवी,रेखा चौधरी, नीतू चौधरी, राजरानी देवी सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनी वासी उपस्थित रहे ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें