शनिवार, 26 सितंबर 2026

युवाओं को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का अनूठा प्रयास: सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने Gen-Z के साथ देखी फिल्म 'हनुमान अंश', फिल्म कलाकार गुलशन पांडेय भी रहे मौजूद











मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मूल्यों और प्रेरणादायी गाथाओं से रूबरू कराने के उद्देश्य से आज गाजियाबाद स्थित चौधरी मॉल में एक विशेष सिनेमा शो का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने आज की नई पीढ़ी (Gen-Z) के युवाओं के साथ हाल ही में रिलीज़ हुई बहुचर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' का विशेष शो देखा।

कार्यक्रम को और भी गरिमामय एवं स्मरणीय बनाने के लिए फिल्म में भूमिका निभाने वाले गुलशन पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। टॉकीज परिसर में पहुंचे युवाओं ने कलाकारों और सपा प्रदेश सचिव का जोरदार स्वागत किया।

शो के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा, "आज की डिजिटल दुनिया में हमारी Gen-Z पीढ़ी आधुनिकता की ओर तेज़ी से बढ़ रही है, जो सराहनीय है। आज का युवा और Gen-Z आधुनिक भारत का सपना देखता है ।इसके साथ - साथ ही युवाओं को अपनी जड़ों, सांस्कृतिक धरोहर और महान जीवन मूल्यों से जोड़े रखना भी उतना ही आवश्यक है। 'हनुमान अंश' फिल्म युवाओं में नैतिक मूल्यों, अदम्य साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा मिलती है।"

फिल्म के कलाकार गुलशन पांडेय ने युवाओं के अपार प्रेम और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सिनेमा हॉल में मौजूद युवाओं के साथ अपने अभिनय के अनुभव साझा किए और कहा कि जब आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति पर आधारित फिल्मों को इस तरह सराहती है, तो कलाकारों का मनोबल और बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शो की समाप्ति के बाद युवाओं ने अभिषेक गर्ग और उपस्थित कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विधानसभा 56 गाज़ियाबाद के युवा Gen-Z और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें