सोमवार, 7 सितंबर 2026

SKK Foundation के नेतृत्व में बाबा श्याम की कृपा से भव्य रूप से सम्पन्न हुआ “भजन जैमिंग 2026”,मंहत नारायण गिरि व आध्यात्मिक पवन गुरु ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ










मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 7 सितंबर 2026। SKK Foundation द्वारा समाजहित एवं जरूरतमंद बच्चों के सहयोग के उद्देश्य से आयोजित “भजन जैमिंग 2026” का भव्य आयोजन रविवार, 6 सितंबर को विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-11, वसुंधरा, गाजियाबाद में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बाबा श्याम की भक्ति, संगीत और उत्साह का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।

आयोजन से पूर्व सुबह मौसम को लेकर कुछ चिंता बनी हुई थी, लेकिन बाबा श्याम की कृपा से कार्यक्रम के दौरान बारिश नहीं हुई और कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने भक्ति गीतों पर झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।





SKK Foundation की स्थापना को अभी दो वर्ष ही हुए हैं। इतने कम समय में संस्था द्वारा इतने बड़े स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करना संस्था की पूरी टीम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। संस्था की ओर से कहा गया कि यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत, समाज के लोगों के विश्वास एवं सहयोग और बाबा श्याम की कृपा का परिणाम है।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा

“भजन जैमिंग 2026” में अनेक VVIP एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री दूधेश्वर महादेव मठ मंदिर, गाजियाबाद के पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी तथा देश-विदेश में प्रसिद्ध एस्ट्रो गुरु एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा जी, जिन्हें “एस्ट्रो अंकल” के नाम से भी जाना जाता है, की उपस्थिति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रही।

इसके अतिरिक्त कैप्टन विकास गुप्ता जी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, ने कार्यक्रम के समापन के पश्चात विशेष रूप से पहुंचकर संस्था को अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में शहर विधायक, गाजियाबाद संजीव शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार सच्चिदानंद पोखरियाल ज, पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ. अनूप श्रीवास्तव , मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच, रियल एस्टेट एक्सपर्ट एवं इन्वेस्टर डॉ. मुनीष बंसल, संरक्षक, अखंड भारत मिशन एवं पूर्व सभापति, रेड क्रॉस सोसाइटी डॉ. सुभाष गुप्ता , राष्ट्रीय कवि वैभव शर्मा , प्रिंसिपल, विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डॉ. हरिदत्त शर्मा तथा डेंटल सर्जन डॉ. वंदना  की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

नंदग्राम स्थित नंद भवन से पधारे मंदिर के विशेष पुजारी मनीष गोस्वामी जी की उपस्थिति ने आयोजन को आध्यात्मिक रूप से और भी विशेष बना दिया।

अभिषेक राय एवं टीम की प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में बनारस के सुप्रसिद्ध कलाकार अभिषेक राय एवं उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और संगीत से सजी प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे और कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय होने के साथ-साथ उत्साह और उमंग से भर गया।

संस्था की ओर से कहा गया कि पिछले दो वर्षों में SKK Foundation द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित अनेक सम्मानित एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से संस्था का उत्साह बढ़ाया है। संस्था ने इसे समाज में उसके प्रति बढ़ते विश्वास का प्रमाण बताया।

कार्यक्रम की सफलता में SKK Foundation की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्यों ने मंच संचालन, मीडिया प्रबंधन, अतिथि सत्कार, स्क्रिप्ट, मेकअप, अनाउंसमेंट, प्रिंटिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा के साथ निभाईं।


इसके अलावा वैभव सक्सेना , मनोज सिंह रावत  एवं संस्था की पूर्व सामाजिक सचिव रेनू बंसल  का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रेनू बंसल  ने कार्यक्रम के शुरुआती चरण में व्यवस्थाओं को संभालते हुए पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


SKK Foundation की ओर से संस्था के संस्थापक  मुकेश जौहरी  का विशेष आभार व्यक्त किया गया। संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्थापक के मार्गदर्शन, सुझाव, सहयोग और निरंतर नेतृत्व ने संस्था को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

संस्था के सदस्यों के अनुसार, मुकेश जौहर के मार्गदर्शन में पूरी टीम विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है और सामूहिक प्रयासों से प्रत्येक आयोजन को सफल बनाने का प्रयास करती है।

डांडिया नाइट 2025 से भजन जैमिंग 2026 तक का सफर

SKK Foundation ने पिछले वर्ष “डांडिया नाइट 2025” का सफल आयोजन किया था। इस वर्ष “भजन जैमिंग 2026” के माध्यम से संस्था ने एक अलग और अनूठी संकल्पना के साथ लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति एवं संगीत से सजी शाम में दर्शकों और संस्था के सदस्यों ने जमकर डांस किया और आयोजन को यादगार बना दिया।

संस्था ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष टीम का विस्तार हुआ है और प्रत्येक सदस्य ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया। संस्था का लक्ष्य भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर समाजहित के कार्यक्रम आयोजित करना है।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक सच्चिदानंद पोखरियाल, संस्थापक मुकेश जौहरी , नूतन पटवाल, रेनू ममगाईं , सौरव गोस्वामी , पारुल सक्सेना , अखिल सक्सेना, सुप्रीत सिंह गोसाईं, मनोज सिंह रावत, मोनी सैनी, राकेश सिरोही, राम गोपाल सिंह, रंजना बघेल, रेनू बंसल , Parakh Sharma, वैभव सक्सेना, विशाल वर्मा जी एवं संस्था के पूर्व कोऑर्डिनेटर विजय कुमार सक्सेना आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

SKK Foundation ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, सहयोगियों, सदस्यों एवं दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

संस्था की ओर से कहा गया, “यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की एकजुटता, समाज के विश्वास और बाबा श्याम की कृपा की सफलता है।”

आयोजन के समापन पर सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ “बोल हारे के सहारे की जय, बाबा श्याम की जय” के जयकारे लगाए।

SKK Foundation ने भविष्य में भी समाजहित के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें