गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर के सामने दीपाली ज्वेलर्स के प्रांगण में एक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। क्लब के मीडिया प्रभारी संदीप सिंघल ने बताया कि इसमें क्लब की महिला सदस्यों ने भी खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हमारे इस प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट चैयरमैन रो. विभु बंसल चेयरमैन नगर पालिका पिलखुवा ने सबसे पहले रक्तदान देकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। साथ ही यहां पर व्यापार मंडल, अंबेडकर रोड ने भी हमारे कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस रक्तदान शिविर में करीब 85 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रोटरी अनंत के अध्यक्ष अंजुल गुप्ता ने सभी व्यापार मंडल के साथियों एवं क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिनकी वजह से यह कार्यक्रम सफल हो सका। जन्मदिन के उपलक्ष में रक्तदान शिविर के साथ भंडारे का भी सफल आयोजन किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें