रविवार, 27 सितंबर 2026

दिल्ली सहारनपुर मार्ग के दोनों तरफ लगभग 11 करोड रूपये की लागत से हो विकास कार्यों का मनोज धामा ने किया निरीक्षण


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद 27 सितंबर।  लोनी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज धामा ने दिल्ली सहारनपुर मार्ग के दोनों तरफ लगभग 11 करोड रूपये की लागत से इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने का जो कार्य नगर पालिका लोनी के द्वारा किया जा रहा है उनका रविवार को निरीक्षण किया एवं आम जनता से बातचीत की तथा किसी भी प्रकार की समस्या के लिये अवगत कराने के लिये कहा तथा संबंधित अधिकारियों को भी समय-समय पर विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिये औचक निरीक्षण करते रहने को कहा जिससे विकास कार्य अधिक गुणवत्ता पूर्ण हो। 

मनोज धामा ने  बताया कि लगभग 10 करोड रूपये से दिल्ली सहारनपुर मार्ग बार्डर बस डिपो से लेकर राशिद अली गेट पर दोनों तरफ इटंरलाकिंग टाइल्स लगायी जायेगीं एवं लगभग 11 करोड रूपये की लागत से नाले बनाये जा रहे हैं तथा लगभग 2 करोड 80 लाख रूपये की लागत से नालों को कवर करने के लिये लोहे के जाल लगवाने का कार्य लोनी नगरपालिका के दूारा कराया जा रहा है जिससे कि आने वाले दिनों मे लोनी की आम जन -मानस को चलने मे सहूलियत होगी तथा जल- भराव नही होगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें