गुरुवार, 17 सितंबर 2026

सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष की जयंती पर आयोजित परिवार मिलन समारोह संपन्न

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाष युवा मोर्चा के तत्वाधान में सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी सुभाष पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव की जयंती पर आयोजित परिवार मिलन समारोह आज 17 सितंबर 2026 दिन बुधवार को वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस हिंडन नदी के पास धूमधाम से संपन्न हो गया

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, इसके उपरांत सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक और सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) के संरक्षक सतेंद्र यादव ने बताया कि स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जोकि पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष थे आज उनकी 75 वीं जयंती परिवार परिवार मिलन समारोह के रूप में मना रहे हैं, क्योंकि अशोक श्रीवास्तव हमेशा हर तबके को साथ लेकर चलते थे और एक परिवार के रुप में दुख सुख में साथ देते थे।अशोक श्रीवास्तव एक वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीति के एक जाने-माने चेहरे थे उन्होंने समय-समय पर अपने से जुड़े लोगों की मदद की थी

समारोह में आगे बोलते हुए सुभाष युवा मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व विधायक प्रत्याशी (मुरादनगर) मनोज शर्मा होदिया ने बताया कि सुभाष पार्टी की स्थापना सन 2018 में हुई थी और माननीय अशोक श्रीवास्तव जी पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष बने,उन्होंने पार्टी के लिए अपने स्तर पर तन मन धन से बहुत कार्य किया और पार्टी को यहां तक पहुंचाया आज पार्टी को गाजियाबाद और प्रदेश में सभी लोग अच्छी तरीके से जानते हैं यह सब अशोक श्रीवास्तव के कारण ही हो पाया है पूर्वांचल से जुड़े लोगों में उनके लिए जो सम्मान और प्यार है उसको बयां करना मेरे बस में नहीं है वह हर दिल अजीज थे।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव को कविता के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने अशोक श्रीवास्तव को पूर्वांचल का पुरोधा और हृदय सम्राट बताया आए हुए लोगों ने ताली बजाकर इस कथन का स्वागत किया


इस अवसर पर करीब 400 परिवारों  सहित स्वर्गीय अशोक श्रीवास्तव जी का पूरा परिवार शामिल हुए। इस  अवसर पर गीत संगीत भजन आदि का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन मंडली के भजनों के आनंद में  सभी श्रोताओं भाव विभोर हुए। समारोह के उपरांत रात्रि भोज की व्यवस्था की गई थी

 इस अवसर पर युवा विकास प्रयास पूर्वांचल भोजपुरी महासभा पूर्वांचल स्वर्णकार सभा पूर्वांचल विकास मंच नव चेतना सेवा समिति पंच आस सेवा समिति चित्रगुप्त कल्याण समिति पूर्वांचल विकास समिति यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति पूर्वांचल जन कल्याण समिति लाजपत नगर विश्व भोजपुरी सम्मेलन अवंतिका नवयुवक पूर्वांचल विकास समिति राजीव कॉलोनी गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा कीर्ति चैरिटेबल ट्रस्ट रोबोट इंडिया पूर्वांचल आदर्श जन कल्याण समिति श्री बालाजी शिव शक्ति मंदिर राजीव कॉलोनी पूर्वांचल भोजपुरी महासभा साहिबाबाद पूरे अभियान कल्याण परिषद पूर्वांचल नवनिर्माण मोर्चा घोषणा का सभा वरिष्ठ नागरिक मंच राजनगर एक्सटेंशन संकल्प सिद्धि फाउंडेशन नव विश्व मैथिल संघ पूर्वांचल छठ पूजा समिति से आए सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया


परिवार मिलन समारोह में मुख्य रूप से कुमार अभिनव प्रियंका श्रीवास्तव सिकंदर यादव शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव आनंदमणि त्रिपाठी जेपी यादव वीरेंद्र कुशवाहा हरिशंकर वर्मा टी के वर्मा राम प्यार यादव अवधेश कुमार कृष्ण मोहन झा प्रभा शंकर सिंह शैलेश शर्मा गिरीश मिश्रा महेश पांडे हरिओम शर्मा विजय सिंह अनिल श्रीवास्तव अमित किशोर आशुतोष सिन्हा विनोद अकेला संजय कुमार कमल यादव रामवतार यादव देवेंद्र यादव श्यामवीर यादव महेश कुमार यादव एडवोकेट सुजीत तिवारी नागेंद्र मौर्य योगेश राय मनोज तिवारी जेपी द्विवेदी प्रीति चंद्र राय विनोद यादव रामनरेश ठाकुर अनूप कुमार ठाकुर अजय सिंह चंद्रवंशी सुधीर यादव शंकर यादव  अनुरंजन श्रीवास्तव प्रशांत सिन्हा अनिल सिन्हा विकल कुलश्रेष्ठ संजय शर्मा संजय श्रीवास्तव सियाराम यादव प्रभुनाथ गुप्ता ओम प्रकाश शाह इंद्रजीत प्रसाद दीनानाथ मिश्रा मुरारी मिश्रा सत्यम मिश्रा सनी झा श्याम बिहारी कुशवाहा बलिराम यादव अरविंद श्रीवास्तव विकास पांडे सुनील सिंह रीता सिंह राकेश तिवारी टी के पांडे जय दीक्षित साधुराम मंटू सिंह प्रीती अरुण सिंह कमलेश राय सुजीत तिवारी मधुकर शर्मा हरेंद्र सिंह ममता झा राजेंद्र सक्सेना रमेश श्रीवास्तव अनिल सिन्हा संजय श्रीवास्तव कैप्टन गोपाल सिंह आरके गुप्ता राजीव झा बिंदु शेखर झा राजीव झा दयानंद झा सर तेज बहादुर वर्मा मार्कंडेय राय सुरेश यादव संजय कुमार वर्मा विजय जुआठा  सहित हजारों लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें