शनिवार, 5 सितंबर 2026

सपा नेता अभिषेक गर्ग ने शिक्षक दिवस पर एबीसीएल इंस्टिट्यूट व सिद्धार्थ इंटर कॉलेज जटवाड़ा में शिक्षकों को किया सम्मानित




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शिक्षक दिवस पर सिद्धार्थ इंटर कॉलेज जटवाड़ा व एबीसीएल (ABCL) संस्थान के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने शिक्षा जगत से जुड़े उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग ने कहा की राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका सराहनीय है "शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। वे न केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि उनके चरित्र और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं।"

 और एबीसीएल संस्थान के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार और युवाओं के मार्गदर्शन में संस्थान का योगदान सराहनीय है।

 इसके पश्चात सिद्धार्थ इंटर कालेज जटवाड़ा में शिक्षकों का अभिनंदन समारोह में पहुंचकर समारोह के दौरान क्षेत्र के समर्पित और उत्कृष्ट शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एड , राजन कश्यप , शाहनवाज (वि ॰अध्यक्ष ) व सिद्धार्थ इंटर कॉलेज / एबीसीएल संस्थान के सम्मानित पदाधिकारी मिराज चिश्ती जी , हरस्वरूप जी (अध्यक्ष ) कृपाल जी , आर पी सिंह , पूजा दिवाकर , शरण वीर जी (प्रधानाचार्य) शिक्षकवृंद, विद्यार्थीगण अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें