शहर की स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी- महापौर
जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा निगम, 5200 सफाई मित्रों की बनाई गई टीम-नगर आयुक्त
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा महा सफाई अभियान की शुरुआत की गई मोहन नगर जोन राजेंद्र नगर पहुंचकर महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में 157 घंटे लगातार चलने वाले महासफाई अभियान का शुभारंभ किया गया, मौके पर नगर आयुक्त द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं, शहर निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, उत्साहवर्धन किया गया।
महापौर ने बताया गया कि स्वच्छता हर घर की जिम्मेदारी है जिसमें छात्राओं का विशेष सहयोग शहर को मिल रहा है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 157 घंटे का महा अभियान शुरू किया गया है जो की दिन-रात लगातार चलेगा जिसमें न केवल निगम की सफाई मित्र अपनी भूमिका निभाएंगे बल्कि शहर हित में हर घर को अपनी भूमिका निभाई है शहर की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है, महापौर द्वारा उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी गई तथा निगम का सहयोग करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
नगर आयुक्त ने बताया गया की 2 अक्टूबर तक महासफाई अभियान चलेगा जिसकी शुरुआत मोहन नगर से हुई है सभी जोन में दिन-रात लगातार सफाई का अभियान चलेगा, 5200 सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें टीम बनाकर सभी जोन में दिन-रात सफाई होगी, व्यापारी वर्ग का विशेष सहयोग लिया जाएगा, 100 वार्डों में जन सहयोग तथा माननीय पार्षदों के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाएगा मौके पर उपस्थित जनों को नगर आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित किया गया।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 157 घंटे का महा सफाई अभियान शुरू किया गया जिसमें मोहन नगर जोन राजेंद्र नगर में सफाई के साथ शुरुआत की गई, मौके पर क्षेत्रीय पार्षद कविता भाटी, पार्षद प्रमोद राघव उपस्थित रहे, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जन-जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है, महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों से स्वच्छता की अपील की गई





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें