अंडर-17 गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया गाजियाबाद का गौरव,
मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की अंडर-17 गर्ल्स हॉकी टीम ने सीबीएसई नेशनल हॉकी चैंपियनशिप2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया और विद्यालय के साथ-साथ पूरे गाजियाबाद शहर को गौरवान्वित किया।
*यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 7 अक्टूबर तक संत ज्ञानी गुरबचन सिंह जी खालसा अकादमी, मेहता चौक, अमृतसर (पंजाब* ) में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न जोन से चयनित गोल्ड मेडलिस्ट टीमों के साथ गल्फ कंट्री ओमान की टीम ने भी प्रतिभाग किया।
ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की अंडर-17 गर्ल्स हॉकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर की मजबूत टीमों के विरुद्ध कांटे की टक्कर देते हुए अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, साहस और टीम भावना का परिचय दिया तथा ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
*समीक्षा ने जीता बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड
विद्यालय* की प्रतिभाशाली खिलाड़ी समीक्षा ने पूरी चैंपियनशिप के दौरान बेहतरीन रक्षात्मक खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में प्रतिष्ठित बेस्ट डिफेंडर अवॉर्ड अपने नाम किया। उनके शानदार प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीडियो पंजाबी श्री हरभजन सिंह एवं भारतीय अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जर्मनप्रीत सिंह तथा आयोजन स्थल के प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा, मैनेजर श्री ज्ञान प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष श्री मोहित गुप्ता एवं उपप्रबंधक श्री अनिल कुमार ने विजेता हॉकी टीम एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा ने छात्राओं की मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
ठाकुरद्वारा की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन से सफलता की हर ऊंचाई को छुआ जा सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें