मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद 06 अक्टूबर 2026 । दिन मंगलवार को गाजियाबाद महानगर के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें स्नातक प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल व शिक्षक प्रत्याशी श्रीचन्द शर्मा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने का आहवान किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक कटारिया महानगर प्रभारी, एल0एल0सी0 द्वारा की गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्येक वोटर को चिन्हित कर उनसे जनसम्पर्क स्थापित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर वोट डलवाने व जागरूकता अभियान चलाने का कार्य करेगें।
बैठक में सभी मंडलों के पदाधिकारी विधायक संजीव शर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल, आशु वर्मा, कृष्णवीर सिरोही, आशा शर्मा, प्रदीप चौहान, बलप्रीत सिंह अशवनी शर्मा, प्रदीप चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें