शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

गांधी जयंती पर महापौर, नगर आयुक्त ने पार्षदों तथा निगम अधिकारियों सहित नगर निगम मुख्यालय पर किया ध्वजारोहण, भारत माता की जय के लगाए नारे





मुकेश गुप्ता

 *"रघुपति राघव राजा राम" से गूंजा गाजियाबाद नगर निगम महापुरुषों को किया गया नमन*

*नगर निगम द्वारा चलाए गए 157 घंटे महा सफाई अभियान का हुआ समापन, सफाई मित्रों सहयोगी संस्थाओं को किया गया सम्मानित*

*शहर की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी, महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ*

गाजियाबाद । नगर निगम मुख्यालय पर महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया मौके पर उपस्थित गाजियाबाद नगर निगम के कर्मियों, माननीय पार्षदों, निगम अधिकारियों द्वारा भारत माता की जय, जय हिंद के नारे लगाए गए, महापौर नगर आयुक्त तथा उपस्थित जनों ने लाल बहादुर शास्त्री जी तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं, नमन करते हुए उनको याद किया गया ।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय तथा पांचों जोन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती मनाई गई, इसी के साथ शहर में चल रहे 157 घंटे महासफाई अभियान का भी समापन हुआ जो की 17 सितंबर राजेंद्र नगर से प्रारंभ हुआ था जिसके क्रम में शहर के 100 वार्ड में सफाई अभियान चलाया गया लगभग 100 से अधिक ऐसे स्थान जहां कूड़ा डालता था उनको हटाया गया और सौंदर्यकरण किया गयाl गांधी जयंती के अवसर पर महासफाई अभियान में सहयोग करने वाले सफाई मित्रों, छात्र-छात्राओं, शहर निवासियों, सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रतिदिन शहर में गंदगी हटाकर सफाई करने का कार्य किया जाता है जिसमें माननीय पार्षदों का भी सहयोग मिलता है शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए जन-जन को जोड़ने का कार्य भी गाजियाबाद नगर निगम की टीम कर रही है l नगर आयुक्त ने मौके पर उपस्थित सभी को 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती की शुभकामनाएं दी गई ।

महापौर सुनीता दयाल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई, साथ ही बताया गया कि शहर की स्वच्छता हम सब की जिम्मेदारी है जिसमें सभी की भागीदारी भी अनिवार्य है, गाजियाबाद नगर निगम टीम हर घर से कूड़ा इकट्ठा कर रही है घरों की स्वच्छता के साथ-साथ शहर की स्वच्छता भी हम सब की जिम्मेदारी है जिसको निभाना के लिए जागरूक निवासी लगातार सहयोग भी कर रहे हैं l महापौर द्वारा उपस्थित जनों से शहर की स्वच्छता के लिए जन-जन को जागरूक करने की अपील भी की गई, सफाई मित्रों का सम्मान शहर का सम्मान है शहर वासियों को महात्मा गांधी जी की जयंती पर शुभकामनाएं दी गई ।

गाजियाबाद नगर निगम में महात्मा गांधी जी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई पार्षदों तथा निगम अधिकारियों ने देशभक्ति के नारे लगाए शहर की स्वच्छता के लिए खुद सफाई करने और अन्य को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करने हेतु शपथ ली, मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत "रघुपति राघव राजा राम" गा कर गाजियाबाद नगर निगम नगर पालिका बालिका विद्यालय चंद्रपुरी की छात्राओं द्वारा किया गया, स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें