लखनऊ । आलमबाग बस टर्मिनल पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके त्याग, बलिदान और देशसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने देश और समाज को सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि हम सभी को दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में एआरएम राजेश कुमार सिंह, प्रभारी एआरएम अभिजीत सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुनीता अवस्थी, एसके गुप्ता, लाइका खातून, सरिता श्रीवास्तव, रीता सक्सेना, कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, शैलेश कुमार, फूलचंद, राकेश सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें