शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

मुजफ्फरनगर, शामली के विभन्न क्षेत्रो में दिनेश कुमार गोयल एम.एल.सी. प्रत्याशी ने किया जनसम्पर्क

 



मुकेश गुप्ता

 मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी जी एवं पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री वरुण गोयल के नेतृत्व में एम.एल.सी स्नातक चुनाव की कोर टीम एवं मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों के साथ संवाद किया।

शामली स्थित जसाला फार्म हाउस पर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सात बार के विधायक चौधरी वीरेंद्र सिंह चौहान जी एवं जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप जी के साथ 30 गांवों के सम्मानित ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में एम.एल.सी स्नातक चुनाव के संबंध में संवाद किया। इस दौरान चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के संबंध में विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें