मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । अमरदीप कुमार मौर्या, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद व श्रीमती शुचिता सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा थाना प्रभारी अंकुर विहार व मिशन शक्ति टीम के साथ थाना अंकुर विहार क्षेत्र में आज द 14 अकटूबर बुधवार को वृद्ध आश्रम में मिठाई एवं वस्त्र वितरित कर वहां रहने वाले लोगों के साथ खुशियां बांटने का छोटा सा प्रयास किया गया।*
साथ ही साथ उन महिलाओं से वार्ता कर प्रतिदिन की दिनचर्या में होने वाली समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें सरकार की स्वावलंबन संबंधी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
हमारी एक छोटी सी पहल किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है और किसी के जीवन में खुशियों के कुछ पल जोड़ सकती है।
खाकी का संकल्प -"सुरक्षा भी, सेवा भी, मानवता भी"।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें